-
दुनिया
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
Buddhist Architecture में डर और साहस का दर्शनः Sanchi University में Scholars के शोधपत्रों के विचार
-
Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान
लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने चुनाव एजेंडे में इसको शामिल किया था और अब वे साल भर में एक लाख सनातनी सदस्यों को समिति में जोड़ने का दावा कर रहे हैं। पढ़िये रिपोर्ट।
श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता का अभियान भोपाल के पुराने शहर के पटेल नगर क्षेत्र से शुरू किया है। साधु संतों की अगुवाई में श्री हिंदू उत्सव समिति ने यह अभियान शुरू करते हुए लोगों को फार्म भरकर उन्हें सदस्यता दिलाई। भारत टॉकीज के पास स्थित पटेल नगर के दुर्गा मंदिर से इसकी शुरुआत हुई जहां साधु संतों का क्षेत्र के हिंदू धर्मावलंबियों ने पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया।
श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने इस मौके पर कहा कि लव जेहाद की घटनाओं को रोकने और सनातन धर्म को एक करने के उद्देश्य से सनातनी सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया है। उन्होंने सभी लोगों से इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की और इस तरह के अभियान को हर वार्ड में चलाने की घोषणा की। आज कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महंत अनिल आनंद महाराज, महंत कन्हैया दास महाराज, महेंद्र सिंह, नंदकिशोर राठौड़, निलेश राजपूत, हर्षवर्धन चौकसे, शेरसिंह सोलंकी, विजय कुमार जैन, डॉ प्रहलाद शर्मा मीडिया प्रभारी, हिंदू उत्सव समिति के उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, नितेश राजपूत, छोटेलाल गिरी, हेमंत शर्मा, रमेश दयाल सक्सेना, रमेश वर्मा, महामंत्री बालिका रावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




Leave a Reply