भाजपा ने जिला अध्यक्षों के चुनावों के बाद उनके नामों का ऐलान दूसरे दिन भी जारी रखा और सोमवार की रात को 18 जिलों के जिला अध्यक्ष घोषित कर दिए। इस तरह दो दिन में पार्टी ने अपने 20 जिला अध्यक्षों का ऐलान कर दिया है। भोपाल नगर में रविंद्र यति तो ग्रामीण के लिए तीरथ सिंह मीणा को जिला अध्यक्ष बनाया है।
रविंद्र यति अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में 1990 से 2002 तक खंडवा के जिला संगठन मंत्री, खंडवा विभाग के विभाग संगठन मंत्री एवं प्रांत सह मंत्री के पद पर पदस्थ थे। 2003 में भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष, 2011 एवं 12 में भाजपा उत्सव प्रकोष्ठ में प्रदेश संयोजक, भोपाल ग्रामीण में जिला उपाध्यक्ष एवं 2003 से लगातार मध्यप्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य एवं वर्तमान में जिला महामंत्री के पद पर पदस्थ है। श्री यति भोपाल की सबसे बड़ी सामाजिक संस्था कोलार हिंदु उत्सव समिति में सचिव एवं कोलार व्यापारी महासंघ एवं सरदार वल्लभभाई पटेल धार्मिक महोत्सव समिति के संस्थापक भी हैं। श्री रविन्द्र यति जनप्रतिनिधि के रूप में 2007 से लगातार नगर पालिका में पार्षद हैं। वर्तमान में नगर निगम भोपाल में महापौर सदस्य एवं एमबीएम महाविद्यालय की जनभागीदारी में अध्यक्ष है।
जिलाध्यक्षों की पूरी सूची
भोपाल नगर – रविन्द्र यती
भोपाल ग्रामीण – तीरथ सिंह मीणा
नीमच – वंदना खंडेलवाल
देवास – राय सिंह सेंधव
अशोक नगर – आलोक तिवारी
खंडवा – राजपाल सिंह तोमर
श्योपुर – शशांक भूषण
मैहर – कमलेश सुहाने
बुरहानपुर – मनोज माने
शिवपुरी – जसमंत जाटव
पन्ना – बृजेन्द्र मिश्रा
रतलाम – प्रदीप उपाध्याय
उज्जैन ग्रामीण – राजेश धाकड़
छतरपुर – चंद्रभान सिंह गौतम
जबलपुर ग्रामीण – राजकुमार पटेल
मऊगंज – डॉ. राजेन्द्र मिश्रा
हरदा – राजेश वर्मा
गुना – धर्मेंद्र सिकरवार
Leave a Reply