RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

नर्सिंग घोटाले में जिम्मेदारों को कहीं बचाया तो नहीं जा रहा, जानें आयुर्विज्ञान विवि-नर्सेज रजिस्ट्रेशन कौंसिल में कौन जिम्मेदार

मध्य प्रदेश में व्यापमं घोटाले के बाद दूसरे बड़े एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के स्कैम में जिम्मेदारों के खिलाफ प्रारंभिक कार्रवाई नहीं होने से यह शंका जताई जाने लगी है कि कहीं सरकार में बैठे असरदार राजनेता उनके कवच तो नहीं बन रहे हैं। आयुर्विज्ञान यूनिवर्सिटी और नर्सेज रजिस्ट्रेशन कौंसिल के कौन से जिम्मेदार हैं जो घोटाले में प्रारंभिक सूत्र माने जा रहे हैं, पढ़िये इन सभी से जुड़ी रिपोर्ट।

पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का सोमवार को छ्तरपुर आगमन

पुरी के शंकराचार्य महाराज का सोमवार को छतेरपुर में आगमन हो रहा है. बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर अगवानी करेंगे.
धर्मसभा से मिलेगा धर्म और आध्यात्म का ज्ञान, प्रश्नोत्तरी से जिज्ञासाएं शांत होगी.

नर्सिंग घोटाले के व्हिसिलब्लोअर को इनसे जान को खतरा, सीएम को लिखा पत्र

नर्सिंग घोटाले में सीबीआई जांच में हुई गड़बड़ी का पर्दाफाश करने वाले व्हिसिलब्लोअर एनएसयूआई नेता रवि परमार को अपनी जान को खतरा है। परमार ने घोटाले के उजागर होने के बाद सख्त एक्शन की वजह से प्रभावितों द्वारा झूठे मामले में फंसाने या हत्या करा दिए जाने की आशंका के चलते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर समय मांगा है। पढ़िये रिपोर्ट जिसमें रवि परमार को किनसे किस वजह से जान को खतरा या झूठे मामले में फंसाने का डर है।

इंदौर में रखी गई 2030 का भारत अभियान के तहत मुख्य प्रोजेक्ट्स की नींव

2030 का भारत (#2030KaBharat) अभियान के तहत सतत विकास लक्ष्य हासिल करने हेतु आज इंदौर में कुछ सार्थक प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की गई। ये प्रोजेक्ट्स गरीबी, भुखमरी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से संबंधित होने के साथ-साथ स्ट्रीट वेंडर्स के सहयोग, और कैदियों के बेहतर स्वास्थ्य, पुनर्वास व कल्याण के प्रति भी समर्पित हैं। 2030 का भारत अभियान की शुरुआत समाजसेवी, लेखक व राजनीतिक रणनीतिकार अतुल मलिकराम द्वारा एक शिक्षित व समृद्ध भारत के दृष्टिकोण के साथ की गई है। इस अभियान का लक्ष्य मार्च 2026 तक इन सभी प्रोजेक्ट्स को देश के 10 राज्यों तक फैलाने का है।

जबिरया देह व्यापार की घटनाओं पर सीसीटीवी से नजर, जानिये मध्य प्रदेश के किस जिले में पहल

बालिकाओं को आज भी जबरिया देह व्यापार में धकेला जा रहा है। बच्चियों के अपने सगे संबंधियों द्वारा ही ऐसा जबरिया कार्य किया जा रहा है। यह मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के परवलिया में हो रहा है जिससे निपटने के लिए पुलिस ने खुफिया कैमरों की मदद ली है। पढ़िये कैसे नजर रखी जा रही है अनैतिक कार्य करने वालों पर जो अपनों को ही देह व्यापार में उतार रहे हैं।

स्कालरशिप के बहाने छात्राओं से दुष्कर्म मामले में कमलनाथ ने याद दिलाया पेशाब कांड, फिर आदिवासी अत्याचार में नंबर वन स्टेट बताया

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आदिवासी छात्राओं के साथ स्कालरशिप दिलाने के बहाने दुष्कर्म के सात प्रकरण सामने आने पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीधी में आदिवासी के साथ हुए पेशाबकांड की याद दिलाते हुए सरकार को घेरा है। नाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश आदिवासियों के साथ अत्याचार के मामलों में नंबर वन बना हुआ है। वहीं, इस मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसआईटी का गठन कर जल्द मामले की विवेचना कर आरोपियों को सजा दिलाने की बात कही है। पढ़िये रिपोर्ट।

व्यापमं घोटाले की सीबीआई जांच पर सवाल उठाने वालों की नर्सिंग घोटाले में इंस्पेक्टरों के पकड़े जाने पर भी चुप्पी

व्यापमं घोटाले की सीबीआई जांच के दौरान कई सालों तक सवाल उठाने वाले, नर्सिंग घोटाले की जांच में सीबीआई इंस्पेक्टरों के पकड़े जाने के बाद आज चुप्पी साधे हैं। गलत को सही करने वाली सीबीआई की जांच टीम के पकड़े जाने का सिलसिला चार दिन पहले शुरू हुआ था लेकिन दिग्विजय सिंह जैसे कांग्रेस नेता- डॉ. आनंद राय-आशीष चतुर्वेदी जैसे घोटाले के व्हिसिलब्लोअर अब तक चुप्पी साधे हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

नर्सेस कौंसिल ने उन कॉलेज में भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की हरी झंडी दी जिनके नाम नर्सिंग घोटाले की FIR में

मध्य प्रदेश के व्यापमं घोटाले के बाद नर्सिंग घोटाले में हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई की जिस टीम ने जांच की थी, उसकी मिलीभगत सामने आने के बाद भी मध्य प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन कौंसिल की सांठगांठ का बड़ा फैसला सामने आया है। कौंसिल ने 2024-25 में नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए कॉलेजों की जो सूची जारी की है उनमें उन कॉलेजों को भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की हरी झंडी दे दी है जिनके नाम घोटाले में किसी न किसी रूप में शामिल हैं। पढ़िये सूची में शामिल सभी कॉलेजों के नाम, विशेष रूप से उनके नाम दे रहे हैं जिनके द्वारा घोटाला किया गया और कौंसिल के जिम्मेदार अधिकारी इस गड़बड़ी पर किस तरह पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रायवेट हॉस्पिटल की लूटः इंदौर के मेदांता में 21.53 लाख वसूली के लिए बनाया मरीज को बंधक, प्रशासन के हस्तक्षेप पर अकल्पनीय डिस्काउंट

मध्य प्रदेश में चिकित्सा के नाम पर बड़े-बड़े हॉस्पिटल में मरीजों और उनके परिजनों के साथ लूट जैसी स्थिति है। इंदौर में ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसमें बड़े हॉस्पिटल ग्रुप ने मरीज को एस्टीमेट से चार गुना बिल देने के बाद वसूली लिए न केवल उसे बंधक बनाया बल्कि लूट का खुलासा तब हो गया जब प्रशासन के हस्तक्षेप पर बिल की दो तिहाई राशि का डिस्काउंट दे दिया गया। पढ़िये रिपोर्ट।

PCC कार्यकारिणी में सिफारिश से नहीं बनेंगे पदाधिकारी, लोकसभा प्रत्याशियों की बैठक में ….. हसीन सपने

कांग्रेस में पहली बार यह सुनने को मिल रहा है कि मध्य प्रदेश में अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार्यकारिणी में पदाधिकारियों की नियुक्ति में किसी भी नेता की सिफारिश नहीं सुनी जाएगी। लोकसभा प्रत्याशियों की भोपाल के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में यह गाइड लाइन बनी है जो मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसी साबित होने वाली रणनीति की तरह अभी से शंकाओं के घेरे में बताई जाने लगी है। पढ़िये रिपोर्ट बैठक में और किस तरह की गाइड लाइन बनी जिसे प्रदेश प्रभारी महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह ने हरी झंडी दी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today