कांग्रेस संगठन सृजन अभियान रिजल्ट कृष्ण जन्माष्टमी पर आने के संकेत, MLA-Ex MLA को कमान मिलने के संकेत

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान का रिजल्ट अब जल्द ही आने की संभावना है और शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन अभियान में निकले अमृत से नए जिला अध्यक्षों More »

UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी

संयुक्त राष्ट्र संघ के आव्हान पर जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) ने “विश्व आदिवासी दिवस” मनाया। यह आयोजन नौ अगस्त को हुआ जिसमें हजारों लोग कुक्षी पहुंचे और बिरसा मुंडा की More »

Nag Panchami पर Ujjain के महाकालेश्वर मंदिर में Nagchandreshwar temple के साढ़े आठ लाख से ज्यादा devotees ने किए दर्शन

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योर्तिलिंग महाकालेश्वर के परिसर में स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर जी के दर्शन के लिए नागपंचमी पर श्रद्धालुजनों की भीड़ उमड़ी और मध्य रात तक 24 घंटे के दौरान साढ़े More »

लोकायुक्त पुलिस के आंकड़ें बता रहे रिश्वतखोरी घट रही तो लोकसेवकों की अनुपातहीन संपत्ति में 50 फीसदी गिरावट

मध्य प्रदेश में भले ही आर्थिक, पद के दुरुपयोग और अनुपातहीन संपत्ति जैसे अपराधों की खबरें समाचार पत्रों में बड़ी सुर्खियां बन रही हैं मगर लोकायुक्त की विशेष पुलिस स्थापना के आंकड़ें More »

महाकालेश्वर गर्भगृह के ऊपर भगवान नागचंद्रेश्वर के द्वार नागपंचमी पर खुले, मध्य रात को पट खोलकर पूजा

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह के ऊपर औंकारेश्वर मंदिर और उनके भी ऊपर भगवान नागचंद्रेश्वर का मंदिर है जिसके द्वार साल में एक ही बार खुलते हैं। वह दिन नागपंचमी है More »

कांग्रेस में शक्ति प्रदर्शनः युवा नेताओं की क्षमताओं पर खड़े होते सवालों के बीच राजनीति के धुरी रहे नेताओं की सक्रियता

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में हार के बाद जिस तरह युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस हाईकमान ने जीतू पटवारी, उमंग सिंगार, हेमंत कटारे को कमान सौंपी थी, वह बंद मुट्ठी खुल चुकी है। अब कांग्रेस में कभी राजनीति की धुरी रहे नेताओं के एकबार फिर सक्रिय होने से युवा नेतृत्व को चुनौतियां मिलती दिखाई दे रही हैं। कमलनाथ की सक्रियता बढ़ी है तो पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल का जन्मदिन शक्ति प्रदर्शन से कम नजर नहीं आया है। पढ़िये हमारे लिए वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र कैलासिया की रिपोर्ट।

अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवसः अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि पाने वाले दिव्यांगजनों का सम्मान

सांकेतिक भाषा के महत्व को बढ़ावा देना और भारत में बधिर समुदाय के अधिकारों और समावेशिता लाने के उद्देश्य
डेफ कैन फाउंडेशन के विशेष सहयोग द्वारा एक अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण के ऑडिटोरियम में मंत्री सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण नारायन सिंह कुशवाह द्वारा किया गया. कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले उत्कृष्ट दिव्यांगजनों का सम्मान भी किया गया.

बाढ़ एवं अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की कार्यवाही की जायेगी- मंत्री पटेल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम एवं प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने आज भिंड जिले के लहार विकासखंड के ग्राम विजपुर, मेहगांव विकासखंड के ग्राम कछपुरा, ग्राम गुदावली और गोहद विकासखंड का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिये।

मध्य प्रदेश ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया: मुख्यमंत्री डाॅ. यादव

मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वच्छ भारत मिशन के लिए देशव्यापी आंदोलन शुरू कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लक्ष्य को हासिल करने में मध्य प्रदेश ने देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। स्वच्छता को सर्वोपरि मानते हुए इंदौर ने स्पष्ट किया कि उसने जो बदहाल जिंदगी पैदा की है वह पूरे देश में एक मिसाल बन गई है। इंदौर के नाम लगातार 7 बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बनने का रिकॉर्ड है। इंदौर देश का पहला वाटर प्लस शहर भी बन गया है और भोपाल देश की सबसे स्वच्छ राजधानी है।

सरकारी विद्यालयों में शत-प्रतिशत बच्चों के नामांकन के लिए जनभागीदारी से प्रयास किये जायें

स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने निर्देश दिये हैं कि शासकीय विद्यालयों में कक्षा पहली में शत-प्रतिशत बच्चों को प्रवेश मिले यह सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने सरकारी स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं जैसे नि:शुल्क गणवेश, पाठ्य पुस्तकें और मध्यान्ह भोजन की जानकारी शिक्षकों, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं, सचिवों और रोजगार सहायकों के माध्यम से बच्चों के अभिभावकों को घर-घर जाकर उपलब्ध कराने के लिए भी कहा।

मध्य प्रदेश सौर ऊर्जा प्रदेश बनने की ओर अग्रसर: मुख्यमंत्री डाॅ. यादव

मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सौर ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। विश्व की सबसे बड़ी रीवा सौर परियोजना प्रदेश में स्थापित एवं प्रारंभ हो चुकी है। इस परियोजना को हार्वर्ड विश्वविद्यालय द्वारा केस स्टडी के रूप में शामिल किया गया है। इसके साथ ही ओंकारेश्वर में मां नर्मदा नदी पर 600 मेगावाट क्षमता की दुनिया की सबसे बड़ी फ्लोटिंग सोलर परियोजना भी विकसित की जा रही है। इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में सौर ऊर्जा की कई छोटी-बड़ी परियोजनाएं भी निर्माणाधीन हैं।

MP के यूथ कांग्रेस नेता भूरिया-वानखेड़े के युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खबरों को विराम, छिब बने अध्यक्ष

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की युवा इकाई यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर मध्य प्रदेश के जिन दो नेताओं के नाम की अफवाहें एक सप्ताह से राजनीतिक गलियारों में चल रही थीं, उन पर एआईसीसी ने विराम लगा दिया है। मध्य प्रदेश नहीं जम्मू कश्मीर के यूथ कांग्रेस नेता को यह पद देकर कांग्रेस ने वहां विधानसभा चुनाव में राजनीतिक लाभ लेने का फैसला किया है। पढ़िये रिपोर्ट।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तितलियों का सर्वे शुरू

बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व में शुक्रवार से तीन दिवसीय तितली सर्वे का काम प्रारंभ हो गया है। नौ रेंज में 60 वन्यजीव विशेषज्ञों के साथ वनकर्मी 20 कैम्प में तितली की विभिन्न प्रजातियों को एप में कैद किया जा रहा है। इसका उद्देश्य वन क्षेत्र में बायोडायवर्सिटी व तितलियों की प्रजाति ज्ञात करना है।

भोपाल शहर को झुग्गी मुक्त करने की शीघ्र बने कार्य योजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल शहर को झुग्गी मुक्त करने के लिए समाधाननिकालने के हर संभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि पहले भवन तैयार करने का कार्य हो फिर झुग्गियों को खाली कराया जाये ताकि लोगों को परेशानी न हो। इस महती कार्य में जन-प्रतिनिधियों से भी समन्वय हो। झुग्गी मुक्त करने के लिए अक्टूबर तक निविदा पूरी कर कार्य शुरू किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़कों के स्वीकृत कार्य समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो सड़कें अधूरी हैं, उन्हें जल्द पूरा करें। सड़कों की निविदा प्रक्रिया होने के बाद अवार्ड समय पर पारित हों।

इन्वेस्टर समिट उद्योगपतियों-निवेशकों से संवाद, समस्याओं के समाधान, औद्योगिकीकरण विस्तार में सहायकः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में असीमित निवेश के अवसरों पर कोलकाता में आयोजित सत्र में सहभागिता के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री निवास में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश, सभी क्षेत्रों में विकास के पथ पर अग्रसर है। प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों और निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर इन्वेस्टर समिट का आयोजन निरंतर जारी है। हमारा प्रयास है कि देश-विदेश के निवेशक और उद्योगपति मध्यप्रदेश में निवेश करें और औद्योगिक गतिविधियों का संचालन करें। प्रदेश में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today