Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

“आओ साथ आएं – एक जिंदगी बचाएं” अभियान चला रही है मप्र युवा कांग्रेस*

मप्र में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया द्वारा प्रदेश की जनता तक निरंतर मदद पहुँचने के लिए कार्यकर्ताओ को निर्देशत किया गया है , उनके द्वारा संभागीय स्तर पर समन्वयक नियुक्त किया गया है जो प्रदेश की जनता के लिए हर समय उपलब्ध रहेंगे,

पन्द्रह दिन में 12389 मौतें, 19 जिलों में 5484 का कोविड प्रोटोकाॅल से अंतिम संस्कार

राज्य और केन्द्र सरकार के रिकार्ड में पिछले एक साल में कोरोना से प्रदेश में कुल 5424 मौत होना दर्ज है, लेकिन प्रदेश के 19 जिलों में पिछले 15 दिन में कोविड प्रोटोकाॅल के तहत पांच हज़ार से ज़्यादा अंतिम संस्कार हो चुके है। यह खुलासा प्रदेश के अलग-अलग जिलों के मुक्तिधामांे से एक प्रतिष्ठित प्रादेशिक दैनिक समाचार पत्र के रिपोर्टर्स द्वारा जुटाये आंकड़ों से हुआ है, जिसके रिकार्ड भी उपलब्ध है।

सेवा ही संगठन अभियान-2’ में जुट जाने का आह्वान

वर्तमान समय कोरोना महामारी के पिछले दौर से ज्यादा कठिन है। इसलिए पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने आप को सुरक्षित रखते हुए, सरकार और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर ‘सेवा ही संगठन अभियान-2’ को सफल बनाने में जुट जाएं। इस कठिन समय में पार्टी कार्यकर्ता पीड़ित मानवता की सेवा में अपना सर्वश्रेष्ठ दें। यह आह्वान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने ‘सेवा ही संगठन अभियान-2’ को लेकर आयोजित वर्चुअल बैठक में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से कही।

विश्व रंग, साझा संसार नीदरलैंड्स, भारतीय ज्ञानपीठ और वनमाली सृजन पीठ, दिल्ली का संयुक्त अंतर्राष्ट्रीय आयोजन

वरिष्ठ कवि–कथाकार, “विश्व रंग” के स्वप्न दृष्टा एवं रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के
कुलाधिपति श्री संतोष चौबे की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर “साहित्य का विश्व रंग” का
अनूठा आयोजन साझा संसार, नीदरलैंड्स, विश्व रंग, भारतीय ज्ञान पीठ और वनमाली सृजन
पीठ, दिल्ली द्वारा संयुक्त रूप से जूम एवं फेसबुक लाईव पर किया गया। उल्लेखनीय है कि साहित्य का विश्व रंग का निरंतर यह सातवां अंतर्राष्ट्रीय आयोजन है।

कोविड की आपात स्थिति के चलते डॉ प्रार्थना जोशी को रेडक्रॉस महासचिव का प्रभार

 मध्य प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर के चलते आपात स्थिति निर्मित हो गई है। कोरोना मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें इसलिये रेडक्रॉस चिकित्सालय भी कोविड सेंटर के रूप में काम कर रहा है। इन सभी आपातकालीन स्थितियों को देखते हुए रेडक्रॉस मध्य प्रदेश शाखा के चेयरमैन श्री आशुतोष पुरोहित ने रेडक्रॉस अस्पताल प्रबंधक डॉ प्रार्थना जोशी को तत्काल प्रभाव से रेडक्रॉस सोसायटी मध्य प्रदेश की प्रभारी महासचिव नियुक्त किया है। जिससे रेडक्रॉस की आगामी सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल सकें। 

रेमडेसीविर इंजेक्शन चोरी होना हेरा फेरी है : दुर्गेश शर्मा

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा ने हमीदिया अस्पताल के स्टोर रूम से रेमडेसीविर इंजेक्शन चोरी होने पर सवाल उठाते हुए प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान से जानना चाहा है कि आखिर कौन है जो इन जीवन रक्षक दवाओं के संग हेराफेरी कर रहा है ? आखिर किसे बचाने के लिए रेमडेसीवर इंजेक्शन की चोरी को हेरा फेरी में तब्दील कर दिया है? आखिर किसके पास हैं, बाकी के इंजेक्शन ? क्या फिर एक बार रसूखदार को बचाने के लिए एक नई कहानी गढ दी गई है? 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कलेक्टर के माध्यम से ऑक्सीजन बैंक को सौंपी 40 ऑक्सीजन जनरेटर मशीनें

कोरोना संकट के इस दौर में लगातार ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा और भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया द्वारा भोपाल में ऑक्सीजन बैंक की शुरुआत की गयी। यह 40 मशीन पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री राहुल कोठारी की संस्था सरोकार द्वारा उपलब्ध कराई गई हैं। गंभीर मरीजों की सहायतार्थ यह संस्था राजधानी भोपाल में एक ऑक्सीजन बैंक भी संचालित करेगी।

खुद को सुरक्षित रखने के लिए हरदम मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी

प्रदेश के खनिज, साधन एवं श्रम विभाग मंत्री बृजेन्द्र सिंह ने आज बुधवार को छतरपुर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला आपदा प्रबंधन समिति तथा जिलाधिकारियों के साथ जिले में कोरोना आपदा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की कमी और जरूरी औषधि की उपलब्धता के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास जारी है। सरकार हर मुमकिन कोशिश कर रही है। ऑक्सीजन के लिए नरसिंहपुर जिले से भी व्यवस्था बनी है। शासन द्वारा भेजे गए 85 रेमडेसिविर इंजेक्शन प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा रोग की प्राथमिकता तय करते हुए ही रेमडेसिविर इंजेक्शन दिया जाए।

विभिन्न सामाजिक संगठनों, समूहों ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

मध्यप्रदेश में एक तरफ कोरोनाके हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। तो दूसरी तरफ सरकार के जिम्मेदार लोग जनता से दूरी बनाए हुए हैं। इस बीच सामाजिक संगठन और युवाओं के विभिन्न समूहों ने बिगड़े हालात को काबू में लाने की कई पहल की हैं। इसी कड़ी में सामाजिक संगठनों और समूहों ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एक पत्र लिखा है, जिसमें जमीनी सुझाव और मांगें की गईं हैं।

कोरोना की दूसरी लहर तूफान की तरह: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि दूसरी लहर तूफान की तरह फैल रहा है जिसमें कोरोना योद्धाओं का काम सराहना भरा है। जिन्होंने अपनों को खोया है उनके प्रति मोदी ने संबोधन में संवेदन जताई।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today