Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

विस चुनाव हारने के बाद MP कांग्रेस में युवा नेतृत्व के रूप में आए जीतू की दस महीने में कार्यकारिणी आई, नाथ-दिग्गी समर्थक ज्यादा

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में हार के बाद जिस त्वरित निर्णय के साथ जीतू पटवारी को युवा नेतृत्व के रूप में कमान सौंपी गई थी, वह दस महीने में अपनी कार्यकारिणी बना सके हैं। दस महीने बाद आई बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी में एकबार फिर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह वजनदार दिखाई दिए हैं क्योंकि 88 उपाध्यक्ष-महामंत्री में करीब 50 फीसदी इन नेताओं के समर्थकों को पद मिले हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

ब्याज पर पैसा चलाता था सहकारी समिति सेल्समेन, लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा तो दूसरों की 10 से ज्यादा रजिस्ट्रियां मिलीं

मध्य प्रदेश में लोकायुक्त पुलिस द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई में शनिवार को छतरपुर की एक सहकारी समिति के सेल्समेन के यहां ब्याज से पैसा चलाने के कारोबार के कई दस्तावेज मिले। सेल्समेन की अनुपातहीन संपत्ति के रूप में करीब 213 फीसदी ज्यादा संपत्ति के रिकॉर्ड मिले हैं। पढ़िये कौन है सेल्समेन और लोकायुक्त पुलिस का क्या रहा एक्शन।

MP उपचुनाव में विरोध के बीच एकजुटता दिखाती BJP तो कांग्रेस दिग्विजय के ईर्द-गिर्द

मध्य प्रदेश के बुदनी-विजयपुर उपचुनाव में मुख्य प्रतिद्वंद्वी भाजपा और कांग्रेस दोनों में ही टिकट दिए जाने से नाराजगी दिखाई दे रही है जिस पर भाजपा ने काबू पाने के लिए दावेदारों को नामांकन पर्चा दाखिल कराने के लिए आयोजित रैली में एक मंच पर लाकर एकजुटता का परिचय दिखाया है। कांग्रेस में बुदनी और विजयपुर उपचुनाव दिग्विजय सिंह के ईर्दगिर्द ही घूमते नजर आ रहे हैं जिससे कई नेताओं में नाराजगी नजर आ रही है। पढ़िये रिपोर्ट।

MP के उपचुनाव व झारखंड के विधानसभा चुनाव की स्टार प्रचारक सूची से BJP में पचौरी का नाम गायब, कांग्रेस में भी SC-ST व महिला कांग्रेस प्रमुख नहीं

मध्य प्रदेश में कांग्रेस से भाजपा में गए नेताओं का पार्टी में धीरे-धीरे वजन कम होता जा रहा है और कांग्रेस में जिनकी तूती बोलती थी, भाजपा में उनकी हालत भीगी बिल्ली जैसी हो गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी का नाम झारखंड विधानसभा चुनाव हो या मप्र के बुदनी-विजयपुर विधानसभा उपचुनाव की स्टार प्रचारकों की सूची से गायब है। पढ़िये चुनावों में ताजा हालातों पर एक विशेष रिपोर्ट।

परिसीमन की प्रारंभिक तस्वीर आई, लोकसभा-राज्यसभा में हो जाएंगे 1132 सांसद

भारतीय संसद के लिए लोकसभा और राज्यसभा सीटों का परिसीमन होने की चर्चाएं हैं जिसकी एक प्रारंभिक तस्वीर सामने आई है। सबकुछ ठीक रहा तो भारतीय संसद भवन में 1132 सांसद बैठेंगे जो अभी 788 है। मध्य प्रदेश में लोकसभा की 20 सीटें तो राज्यसभा की आठ सीटें बढ़ जाएंगी। पढ़िये लोकसभा-राज्यसभा की जनसंख्या 2011 के आधार पर परिसीमन के बाद अनुमानित की गईं लोकसभा-राज्यसभा सीटों की संख्या पर रिपोर्ट।

FCI के जिस बाबू किशोर मीना पर सीबीआई छापे में मिली थी चार करोड़ से ज्यादा नकदी, उसे पांच साल सजा

सीबीआई ने तीन साल पहले भारतीय खाद निगम के जिस बाबू किशोर मीना के घर छापे में 3 करोड़ पांच लाख नकदी जप्त की थी, उसे कोर्ट ने पांच साल की सजा सुना दी है। बाबू किशोर मीना के पास मिली संपत्ति उसकी वैध आय से करीब 900 फीसदी ज्यादा पाई गई थी जिसे अर्जित करने का वह जांच एजेंसी को सही जवाब नहीं दे पाया। पढ़िये रिपोर्ट।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर जोन में जंगली सुअर का शिकार, दो शिकारी पकड़े गए

मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर जोन में दो जंगली सुअर का शिकार किया गया। शिकार करने वाले दो शिकारियों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पढ़िये रिपोर्ट।

गांव की सड़क निर्माण बिल पास करने सब इंजीनियर ने BJP नेता से लिए 5 लाख, लोकायुक्त पुलिस ने धरदबोचा

मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के एक सब इंजीनियर को गांव की सड़क निर्माण के बिलों के भुगतान के लिए पांच लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। जिस सड़क बनाने वाले से इंजीनियर ने रिश्वत ली, वह भाजपा का नेता है। इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने सब इंजीनियर को रंगेहाथों पकड़ा है। पढ़िये रिपोर्ट।

अमिताभ बच्चन की सास और जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी स्वस्थ, फैली निधन की अफवाह

प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन की सासु मां और अभिनेत्री-सांसद जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी के निधन की अफवाह बुधवार को फैल गई। इंदिरा भादुड़ी भोपाल के एक अस्पताल में भर्ती हैं और पूरी तरह से स्वस्थ हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

सरकार की प्रोत्साहन राशि 45000 पशु चिकित्सा अधिकारी ने मांगी 25000 रिश्वत

सरकार द्वारा कृ्त्रिम गर्भाधान कार्यक्रम में गोवश व भैंसवंश के कृत्रिम गर्भादान के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाती है मगर छिंदवाड़ा में मवेशी पालने वाले किसान को सरकारी प्रोत्साहन राशि देने में भी पशु चिकित्सक ने कमीशन लेने की कोशिश की। 50 फीसदी से ज्यादा राशि का कमीशन की मांग करने वाले इस पशु चिकित्सक को लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ लिया है। पढ़िये रिपोर्ट कौन पशु चिकित्सक है जिसने मांगी मोटी रिश्वत।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today