RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

गणतंत्र का उत्सव ‘लोकरंग’ का आरंभ

मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा अयोजित ‘लोकरंग’ रवीन्द्र भवन परिसर, भोपाल में 26 जनवरी से आरंभ हो रहा है। 36वें लोकरंग समारोह को इस वर्ष कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के परिपालन में सीमित करते हुए 26 से 30 जनवरी, 2021 तक रवीन्द्र भवन, भोपाल में आयोजित किया जारहा है। इस वर्ष मध्यप्रदेश के आंचलिक और जनजातीय जीवन, कला, संस्कृति, संस्कार और उसकी रचनाधर्मिता के साथ ही अन्य राज्यों के बहुवर्णी सांस्कृतिक पक्षों पर एकाग्र आयोजित होगा।

मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई गई

मध्यप्रदेश विधानसभा और पुलिस मुख्‍यालय में 25 जनवरी को राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। विधानसभा भवन में जहां प्रमुख सचिव एपी सिंह ने शपथ दिलाई तो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अन्वेष मंगलम ने शपथ दिलाई ।

मध्‍यप्रदेश के 23 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को राष्‍ट्रपति पदक

मध्‍यप्रदेश पुलिस के 23 कर्तव्‍यनिष्‍ठ अधिकारी व कर्मचारियों को केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राष्‍ट्रपति के वीरता, विशिष्‍ट तथा सराहनीय सेवा पदक गणतंत्र दिवस-2021 प्रदान करने की घोषणा की गई है। इनमें दो वीरता, चार विशिष्‍ट सेवा पदक व 17 सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं। पु‍लिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी ने इन सभी अधिकारी व कर्मचारियों को हार्दिक बधाई दी है। स्‍वाधीनता दिवस 15 अगस्‍त 2021 को अलंकरण समारोह में इन्‍हें पदक सौंपे जाएँगे।

ट्रैक्टरों की इस विशाल रैली ने आज इतिहास रच डाला

देशव्यापी किसान आंदोलन के समर्थन में और तीन किसान विरोधी काले कानूनों के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश भर में किए जा रहे चरणबद्ध आंदोलन के तहत कल भोपाल में हज़ारों किसानो व कांग्रेसजनो के साथ किये गये ऐतिहासिक राजभवन घेराव के बाद आज इंदौर जिले के देपालपुर में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में 5 हज़ार से अधिक ट्रैक्टरों के काफिले के साथ विशाल ऐतिहासिक ट्रैक्टर रैली निकली।

दिग्विजय बताएं, गुंडों-माफियाओं पर कार्रवाई की बात से डर क्यों लगता है?: सबनानी

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार जिस तरह से प्रदेश में गुंडों और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, वह स्वागतयोग्य है। लेकिन हैरानी की बात है कि जब मुख्यमंत्री इन गुंडों-माफियाओं पर कार्रवाई की बात करते हैं, तो दिग्विजयसिंह को आपत्ति हो रही है। अगर दिग्विजयसिंह मुख्यमंत्री के इस अंदाज से भयभीत हैं, तो उन्हें प्रदेश की जनता के सामने यह स्पष्ट करना चाहिए कि माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई हो रही है, तो उन्हें डर क्यों लग रहा है? यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।

वरिष्ठ कवि बलराम गुमास्ता हुए सम्मानित

वरिष्ठ कवि बलराम गुमास्ता को प्रतिष्ठित “अभिनव शब्द शिल्पी अलंकरण सम्मान–2021”  मिला विश्व रंग’ अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव आयोजन समिति के सम्मानित सदस्य एवं वरिष्ठ कवि बलराम गुमास्ता को प्रतिष्ठित “अभिनव शब्द शिल्पी अलंकरण” से सम्मानित किया गया।

गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस फायनल रिर्हसल हुई

कोविड-19 संक्रमण से बचाव के प्रोटोकाल का पालन करते हुए गौरवशाली गणतंत्र की 71 वीं वर्षगाँठ मध्‍यप्रदेश में भी हर्षोल्‍लास, धूमधाम एवं गरिमामय ढंग से मनाई जाएगी। मुख्‍य समारोह 26 जनवरी को यहाँ लाल परेड मैदान में प्रात: 9 बजे से आयोजित होगा। गणतंत्र दिवस समारोह में निकलने वाली संयुक्‍त परेड का अंतिम अभ्‍यास रविवार को लाल परेड मैदान पर किया गया। पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी ने परेड एवं समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

‘गमक’ अन्तर्गत नाटक ‘कामायनी’ का मंचन

संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित गमक श्रृंखला की सप्ताहांत प्रस्तुतियों के अंतर्गत रवींद्र भवन में आज रूपवाणी संस्था, वाराणसी के कलाकारों द्वारा श्री व्योमेश शुक्ल के निर्देशन में महान साहित्यकार जयशंकर प्रसाद की विशिष्ट कृति ‘कामायनी’ का मंचन हुआ|  

राजमाता की पुण्यतिथि पर 25 जनवरी को महिला मोर्चा करेगा बूथ सम्मेलन

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा 25 जनवरी को राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की पुण्यतिथि पर प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में बूथ स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जायेगा।

दमन-लाठीचार्ज से डरने-दबने वाले नहीं है: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

पिछले 59 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में व तीन किसान विरोधी काले कानूनों के विरोध में आज अपनी घोषणा के अनुरूप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में हजारों किसानो, कांग्रेस जनो का मार्च राजभवन के घेराव के लिए जवाहर चैक से प्रारंभ हुआ. मार्च राजभवन तक जाकर राज्यपाल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर समाप्त होना था लेकिन प्रशासन ने मार्च को रोशनपुरा चैराहे के समीप ही बैरिकेट्स लगाकर रोक दिया। वहीं पर कमलनाथ के नेतृत्व में हजारों किसान भाइयों व कांग्रेसजनों ने किसानो के आंदोलन के समर्थन में अपनी सांकेतिक गिरफ्तारियाँ दी व वही पर जिला प्रशासन के अधिकारियों को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today