-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
अफगानिस्तान में एक सैन्य छावनी पर तालीबानी हमले में 17 सैनिक मारे गए
अफगानिस्तान में एक सैन्य छावनी पर तालीबानी हमले में 17 सैनिक मारे गए हैं। हमले में चार सैनिक घायल भी हुए हैं। तालीबानी लड़ाकों की ओर से कल किया गया यह हमला आज सुबह तक जारी रहा। हमले के दौरान तालीबानी लड़ाकों ने 11 सैनिकों को अगवा कर लिया और बड़ी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद भी लूटकर ले गए।
ओडिशा में जमुदीही और कुंजीपाणी के बीच निर्माणाधीन पुल ढह गया
ओडिशा में आज सुन्दरगढ़ जिले में जमुदीही और कुंजीपाणी के बीच निर्माणाधीन पुल ढह गया। वहां उस समय 30 मजदूर काम कर रहे थे। इस हादसे में लगभग 20 श्रमिक घायल हो गये हैं। इनमें पांच की हालत गंभीर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नई दिल्ली में आयोजित दौड़ में महिलाओं सहित सैंकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा आज नई दिल्ली में आयोजित दौड़ में महिलाओं और बच्चों सहित सैंकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य मानवाधिकारों और उनके संरक्षण के बारे में जागरूकता का प्रसार करना था। आयोग के अध्यक्ष एच. एल. दत्तू ने इस दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया।
नेपाल में माउंट गुरजा के आधार शिविर से नौ पर्वतारोहियों के शव मिल गए
नेपाल में माउंट गुरजा के आधार शिविर से नौ पर्वतारोहियों के शव मिल गए हैं। बचाव दल आज सुबह आधार शिविर पहुंचा और सभी नौ शवों को विमान के जरिए वहां से ले जाया गया। शुक्रवार को बर्फ के भीषण तूफान में शिविर नष्ट होने के बाद कोरिया के पांच पर्वतारोहियों और तीन नेपाली गाइडों की मौत हो गयी थी।
राजनांद गांव जिले में एक दुर्घटना में एक ही परिवार के दस सदस्यों की मौत
छत्तीसगढ़ में आज सुबह राजनांदगांव जिले में एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के दस सदस्यों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। ये लोग डोंगरगढ़ में बम्लेश्वरी देवी के दर्शन के बाद भिलाई लौट रहे थे।
आयोग ने फर्जी मतदान की समस्या दूर करने के पक्के उपाय किए
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओ. पी. रावत ने कहा है कि सभी वोटिंग मशीनें पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनके साथ किसी तरह की छेड़-छाड़ नहीं की जा सकती। आकाशवाणी के साथ कल एक विशेष भेंट में उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान पुष्टि पर्ची वाली वीवीपैट मशीनें इस्तेमाल की जाएंगी। श्री रावत ने कहा कि आयोग ने फर्जी मतदान की समस्या दूर करने और मतदाता सूचियों को त्रुटि रहित बनाने के पुख्ता उपाय किए हैं।











