-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मोदी ने किसानों का अपमान किया: राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष आज से मध्यप्रदेश के चुनावी दौरे पर ग्वालियर पहुंचे, जहां से वे दतिया गए और वहां पीतांबरा पीठ के दर्शन के बाद दौरे की शुरूआत की। दतिया और डबरा में सभा की। ग्वालियर में रोड शो किया जो रात तक चला। दौरे में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर कई आरोप लगाए। मोदी पर किसानों का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि उद्योगपतियों के कर्ज माफ किए लेकिन किसानों के कर्ज के लिए उनके पास बजट नहीं है।
अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज दतिया की विशाल आमसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मन की बात करते हैं, लेकिन उनके मन मंे कमजोर वर्गों, युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए कोई जगह नहीं है। उनके दिल में यदि जगह है तो केवल अनिल भाई, नीरव भाई, ललित भाई और विजय भाई के लिये। क्या आपने नरेन्द्र मोदी को किसी गरीब के लिये भाई बोलते सुना है? यूपीए सरकार मनरेगा योजना लेकर आयी। योजना को चलाने में 35 हजार करोड़ रूपये लगते हैं। आपकी मेहनत का यह पैसा नीरव मोदी विदेश लेकर भाग गया।
राहुल गांधी ने कहा कि रोहित वेमुला पढ़ाई करना चाहता था, लेकिन उसे कुचलकर मार दिया जाता है। गुजरात में आदिवासियों को पीटा जाता है। नरेन्द्र मोदी आपके मन की बात नहीं, अपने मन की बात सुनकर सरकार चलाना चाहते हैं। लेकिन वे भूल जाते हैं कि इस देश को गरीब जनता, छोटे दुकानदार और किसान चलाते हैं। नरेन्द्र मोदी ने अनिल अंबानी, विजय माल्या, मेहुल चैकसी, नीरव मोदी को पैसा दिया, लेकिन कांगे्रस की सरकार आने पर वह पैसा युवाओं को उद्योग लगाने के लिए और छोटे व्यापारियों को व्यापार करने के लिए देगी। अमेरिका के राष्ट्रपति कहते हैं कि अमेरिका से दो देश ही मुकाबला कर सकते हैं, एक चीन और दूसरा हिन्दुस्तान। 70 साल पहले देश में न सड़के थीं, न कारखाने थे, न इतने हवाई जहाज थे। नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि 2014 से पहले देश सो रहा था तो प्रधानमंत्री किसका अपमान कर रहा है? यदि आज हिन्दुस्तान को किसी ने यहां तक पहुंचाया है तो वे हैं हमारे, किसान, छोटे-व्यापारी, युवा और इस देश की जनता।
गांधी ने कहा कि यूपीए सरकार ने किसानों का 70 हजार करोड़ रूपये का कर्ज माफ किया, क्योंकि किसानों का हक बनाता है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों का अपमान किया है। मैंने उनसे कहा कि मोदी जी किसानों का कर्ज माफ कीजिये, किंतु उन्होंने यहां तक नहीं कहा कि मैं कोशिश करूंगा, यह भी नहीं कहा कि हां मैं किसानों का दर्द जानता हूं। उन्होंने यदि लाभ पहुंचाया है तो पैसा लेकर भागने वाले उद्योगपतियों को। नीरव मोदी, वित्त मंत्री अरूण जेटली से मिलता है और कहता है कि मैं लंदन जा रहा हूं। इसे खुद जेटली ने स्वीकार किया और मोदी 35 हजार करोड़ रू. लेकर भाग जाता है। बिल्कुल वैसे ही जैसे कोई चोर पुलिस स्टेशन में इंस्पेक्टर से कहे कि मैं जा रहा हूं।
राहुल गांधी ने कहा कि मैं दो दिन पहले हिन्दुस्तान ऐयरोनाटिक्स लिमिटेड गया था, कंपनी के लोगों से रफाॅल पर बातचीत हुई। उन्हांेने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने हवाई जहाज का कान्ट्रेक्ट हमसे छीनकर अपने मित्र अनिल अंबानी को दिलवा दिया। फ्रांस की कंपनी से कहा कि यदि कान्ट्रेक्ट चाहिए है तो यह काम अनिल अंबानी को दे दो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा।
मध्यप्रदेश में कोई बता दे कि कितने लोगों को रोजगार मिला। कांगे्रस की सरकार बनने पर हम मुख्यमंत्री से कहेंगे कि 24 घंटे में से 18 घंटे युवाओं को रोजगार देने में लगा देना। मंै चाहता हूं कि ‘‘मेड इन एमपी’’, ‘‘मेड इन इंडिया हो।’’ मैं कभी नहीं कहूंगा कि आपके खाते में 15 लाख डाल दूंगा। मैं झूठा वादा नहीं करूंगा।
गांधी ने कहा कि कांगे्रस की सरकार बनने पर दस दिन में किसानों का कर्जा माफ होगा। यह हमने कर्नाटक में कहा था और वहां सरकार बनने पर किसानों का कर्जा 10 दिन मंे माफ हुआ। उन्होंने कहा कि कांगे्रस कार्यकर्ता हमारी रीढ़ की हड्डी हैं। मध्यप्रदेश में सरकार बनने पर पहले नंबर में युवा और किसान रहेंगे और दूसरे नंबर पर कांगे्रस कार्यकर्ताओं की सरकार होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि हर पोलिंग बूथ पर लड़ो और मध्यप्रदेश में कांगे्रस पार्टी की सरकार लाओ।
प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि हर चुनाव प्रजातंत्र का उत्सव होता है। प्रजातंत्र के उत्सव में हर चुनाव के मायने होते हैं। आज प्रदेश बेरोजगार नौजवानों में नंबर वन है। किसानों, व्यापारियों, गरीब, मजदूरों की तस्वीर सबके सामने हैं, सबसे ज्यादा बेरोजगारी मध्यप्रदेश में है। भ्रष्टाचार एक व्यवस्था वन गई है और वह गांव से शुरू होती है। गरीबी रेखा में नाम जुड़वाने के लिये 15 से 20 हजार रूपये लगते हैं। मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, डिजीटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया जैसे नारों से देश के नौजवानों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांगे्रस की एक संस्कृति है, एक इतिहास है। हम किसानों के बारे में सोचते हैं। उनकी कर्ज माफी के बारे में सोचते हैं, बड़े उद्योग लगाने के बारे में सोचते हैं। कांगे्रस और भाजपा मंे इसी सोच का अंतर है।
चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांगे्रस की सरकार बनने पर मंडी में किसानों को नकद भुगतान दिया जायेगा। आज मंडियों में लाईन लगती है। किसानों के साथ भ्रष्टाचार हो रहा है। फसल बीमा योजना में एक रूपये तक के चेक किसानों को मिले हैं। भावांतर योजना एक भ्रष्टाचार योजना है। किसान दर-दर की ठोकरें खा रहा है। पेट्रोल-डीजल के दाम बुलेट की तरह बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान अब अपने निवास से वल्लभ भवन तक साईकिल से क्यों नहीं जाते। उनकी नर्मदा सेवा यात्रा वास्तव में नर्मदा सर्वे यात्रा थी, दिन में नर्मदा यात्रा और रात को अवैध उत्खनन। वचन जाये पर प्राण न जाये। यह घोषणावीर की सरकार है।
सभा के दौरान दतिया के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष गुरूदेवशरण गुप्ता और सेवढ़ा के भाजपा विधायक प्रदीप अग्रवाल के चाचा राधेलाल अग्रवाल कांगे्रस में शामिल हुए।
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया, राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर, सुरेश पचैरी, कांतिलाल भूरिया, राजमणि पटेल, राजेन्द्र भारती, घनश्याम सिंह, के.पी.सिंह, महेन्द्र बौध, राजवर्धनसिंह दत्तीगांव, शोभा ओझा, मांडवी चैहान सहित स्थानीय नेता उपस्थित थे।
डबरा की सभा में कहा कि युवाओं को रोजगार देने के मामले में फेल
अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राहुल गांधी ने डबरा की सभा में कहा कि मोदी और शिवराज सरकार युवाओं को रोजगार देने के मामले में फेल है। जिस तरह कांगे्रस ने देश में हरित क्रांति, श्वेत क्रांति, संचार क्रांति की शुरूआत की, उसी तर्ज पर पांच साल के अंदर युवाओं को रोजगार से जोड़ा जायेगा। नरेन्द्र मोदी ने चुनाव के समय कहा था कि हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। श्री गांधी ने सभा में उपस्थित युवाओं से पूछा क्या नरेन्द्र मोदी और शिवराज सिंह ने आपको रोजगार दिया?
श्री राहुल गांधी ने कहा कि आपको याद होगा कि प्रधानमंत्री जी ने आपको बैंकों के सामने लाईन में लगा दिया था। महिलाओं ने थोड़ा-थोड़ा करके जो पैसा जोड़ा था, उसे छीनकर बैंकों में डलवा दिया। मैं आपसे पूछना चाहता हूं, जब बैंकों के सामने लाईन लगी थी, तब नीरव मोदी, मेहुल चैकसी, अनिल अंबानी, विजय माल्या जैसे भगोड़े उद्योगपति लाईन में खड़ेे थे? नीरव मोदी और चैकसी की जेब में 35 हजार करोड़ कैसे गये। मोदी उनको भाई कहते हैं और आपको मित्रो बोलते हैं। मित्रों का पैसा बैंकों में जमा करवाकर भाईयों को दे दिया।
श्री गांधी ने कहा कि मोदी जी ने कहा था कि मुझे प्रधानमंत्री मत बनाओ, देश का चैकीदार बनाओ। जनता ने उन्हें प्रधानमंत्री बना दिया। वे देश के चैकीदार तो नहीं बन सके, लेकिन उस अनिल अंबानी के चैकीदार बन गये, जिस पर 45 हजार करोड़ रू. का कर्ज है। पांच सौ छब्बीस करोड़ रू. के एक रफाॅल हवाई जहाज को अंबानी के माध्यम से 1600 करोड़ रू. में क्यों खरीदा गया? कहा था कालेधन को सफेद करना है। कालाधन आयेगा और आपके खाते में 15 लाख रूपये जायेंगे, जनता देखती रही और सब चोरों का कालाधन सफेद हो गया।
श्री राहुल गांधी ने कहा मोदी जी ने देश को साफ कर दिया, युवाओं को कहते हैं कि पकौडे़ बनाओ। इधर शिवराजसिंह चैहान भ्रष्टाचार के मास्टर हैं। व्यापमं में शिक्षा का पूरा ढांचा गिरा दिया। जिन्होंने भ्रष्टाचार किया, वे बाहर हैं और दूसरे जेल चले गये। पूरा देश जानता है कि व्यापमं और ई-टेंडरिंग में क्या हुआ। उन्होंने कहा कि जब विश्व में कच्चा तेल 140 डाॅलर प्रति बैरल था, तब पेट्रोल-डीजल सस्ता था। आज 70-75 डाॅलर प्रति बैरल है। दुनिया में कच्चे तेल का दाम लगभग आधा हो गया है और हिन्दुस्तान मंे बढ़ता जा रहा है। आपकी जेब से तो पैसा निकल रहा है। यह किसकी जेब में जा रहा है? यह पैसा चैकीदार किसी न किसी की जेब में डाल रहा है।
श्री गांधी ने कहा कि मोदी ने हिन्दुस्तान के अमीरों का करोड़ों का ऋण माफ किया और किसानों का एक रूपया भी माफ नहीं किया। किसानों को बिजली नहीं मिलती, पानी नहीं मिलता, फिर भी बेचारा काम करता है, उसने क्या बिगाड़ा? यूपीए सरकार ने किसानों का 70 हजार करोड़ का कर्जा माफ किया। सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। यह कमी केवल किसानों, गरीबों और छोटे व्यापारियों के लिये है। जैसे ही कांगे्रस की सरकार आयेगी हम कर्नाटक की तरह मध्यप्रदेश में भी तत्काल किसानों का कर्जा माफ करेंगे।
प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि पिछले सात दिन में मध्यप्रदेश की जनता को बहुत राहत मिली है। अब शिवराजसिंह कोई घोषणा नहीं कर सकते। आचार संहिता के पहले हर दिन जनता को उनकी घोषणाऐं सुनना पड़ती थीं। 21 हजार घोषणाऐं कर दीं, जिनका कोई नामोनिशान नहीं है। आगामी 28 नवम्बर को आप सिंधिया और कमलनाथ के भविष्य का फैसला नहीं करेंगे, बल्कि मध्यप्रदेश के भविष्य का फैसला करेंगे, नौजवानांे के भविष्य का फैसला करेंगे। भाजपा कलाकारी और गुमराह करने की राजनीति करती है। दुःखी किसान, दुःखी व्यापारी, असुरक्षित महिलायें, बेरोजगार नौजवानों और मजदूरों के भविष्य का फैसला करेंगे। उन्होंने कहा कि यह साधारण चुनाव नहीं है। जब किसानों और माता-बहनों के बारे में विचार करते हैं तो लगता है कि मध्यप्रदेश को कहां घसीटा गया है। भाजपा बड़े उद्योगपतियों, ठेकेदारों और व्यापारियों के बारे में सोचती है। कांगे्रस का इतिहास हर समाज और धर्म को जोड़ने की संस्कृति का इतिहास है। जबकि भाजपा की सोच में खोट है। कहते हैं कि गंगा, क्षिप्रा, नर्मदा साफ करेंगे। जिसकी नीयत साफ नहीं, वे नदियों को क्या साफ करेंगे? यह सच्चाई आपको समझना है।
सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांगे्रस सरकार बनने पर फसल बीमा का पैसा खेत और ग्राम को आधार बनाकर दिये जाने की नीति बनायी जायेगी। कांगे्रस का संकल्प नौजवानों को रोजगार देने का है। महिलायें असुरक्षित हैं, प्रदेश में हर दिन बारह बलात्कार हो रहे हैं। यह प्रदेश बलात्कार प्रदेश बन गया है। जहां नारियों का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं। कांगे्रस की सरकार बनेगी तो वह महिलाओं के हक की चिंता करेगी। हमारे तीन संकल्प हैं। पहला, कर्ज खत्म-फसल की पूरी रकम। दूसरा, हर योजना के खुलेंगे द्वार, बंद होगा प्रदेश में भ्रष्टाचार। तीसरा, अब होगी मध्यप्रदेश की तरक्की-हर घर में एक नौकरी पक्की।
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया, राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर, केशवचंद यादव, सुरेश पचैरी, कांतिलाल भूरिया, राजमणि पटेल, धीरज गावा, अशोक सिंह, इमरती देवी, शकुंतला खटीक, मोहनसिंह राठौर, लाखनसिंह यादव, सुलतानसिंह रावत सहित स्थानीय नेता उपस्थित थे।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, BJP, chief minister shivraj singh chouhan, congress, hindi news, india, Khabar madhya pradesh, khabar sabki, madhya pradesh . india, narendra modi, politics




Leave a Reply