Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

दादी ने पोते की लट्ठ से पीटकर हत्या की

भोपाल के पुराने शहर स्थित छोला थाना क्षेत्र में शांताबाई नामक वृद्धा ने अपने पोते प्रमोद की लट्ठ से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

विराट कोहली आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज

भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज बने हुए हैं। पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला समाप्त होने के बाद रैंकिंग में लंबी छलांग लगायी है। गेंदबाजों में उमेश यादव को भी चार स्थान का फायदा हुआ है।

कमल शक्ति समागम कार्यक्रम में महिलाओं को साड़ियां बांटने की शिकायत

समाजवादी पार्टी ने मंत्री गौरीशंकर बिसेन और बालाघाट के प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कमल शक्ति समागम कार्यक्रम में बिना अनुमति के रैली निकालने तथा महिलाओं को साड़ियां बांटने की शिकायत की है।

सभी पंचायतें मार्च 2019 तक डिजिटल होंगी

संचार मंत्री मनोज सिन्‍हा ने कहा है कि भारत ब्रॉड बैंड नेटवर्क लिमिटेड – बीबीएनएल ने देश में सभी ढ़ाई लाख ग्राम पंचायतों को डिजिटल व्‍यवस्‍था के जरिये जोड़ने की भारत नेट परियोजना को सफलतापूर्वक लागू करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है। श्री सिन्‍हा ने कहा कि इस प्रमुख परियोजना का उद्देश्‍य बिना किसी भेदभाव के नागरिकों को ई-शासन, ई-स्‍वास्‍थ्‍य, ई-बैंकिंग और अन्‍य सेवायें उपलब्‍ध कराने में मदद करना है।

आज महिला किसान दिवस मनाया

कृषि क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के लिए आज महिला किसान दिवस मनाया जा रहा है। केन्‍द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह आज दोपहर बाद नई दिल्‍ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में विभिन्‍न राज्‍यों से महिला किसान, उद्यमी, किसान संगठन, कृषि वैज्ञानिक और शोधकर्ता भाग ले रहे हैं।

हाकी टूर्नामेंट में भारत की पुरूष और महिला टीम को रजत पदक

ब्‍यूनस आयर्स में युवा ओलंपिक खेलों की हाकी टूर्नामेंट में भारत की पुरूष और महिला टीम ने रजत पदक जीते हैं। कल फाइनल में पुरूष हॉकी टीम ने पहले हॉफ में 2-1 की बढ़त ले ली थी लेकिन दो मिनट पहले ही मलेशिया के अनवर ने दूसरा और चौथा गोल करके मलेशिया को जीत दिला दी। महिला टीम को भी मेजबान अर्जेटीना के हाथों 1-3 से हार का सामना करना पड़ा।

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई

कृतज्ञ राष्‍ट्र आज पूर्व राष्‍ट्रपति डॉक्‍टर ए पी जे अब्‍दुल कलाम की जयंती पर उन्‍हें याद कर रहा है। उन्‍हें मिसाइल मैन के नाम से भी जाना जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि डॉक्‍टर कलाम एक असाधारण गुरू, अदभुत प्रेरक और प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि डॉक्‍टर कलाम एक स्‍वप्‍नदर्शी वैज्ञानिक और लोकप्रिय राष्‍ट्रपति थे। सूचना और प्रसारण मंत्री कर्नल राज्‍यवर्धन राठौड़ ने कहा कि डॉक्‍टर कलाम एक प्रख्‍यात वैज्ञानिक के साथ-साथ एक स्‍वप्‍नदृष्‍टा नेता थे।

आतंकवाद से निपटने के लिए मिलकर लड़ने का आग्रह

उपराष्‍ट्रपति वेंकैया नायडु ने आज कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है और सभी देशों को इस वैश्विक खतरे से निपटने के लिए मिलकर लड़ने की जरूरत है। उन्‍होंने कहा कि संयुक्‍त राष्‍ट्र और विश्‍व समुदाय को इस समस्‍या से निपटने के लिए एकजुट होकर लड़ना होगा।

गरबा का संगीत नहीं बंद करा पाने पर टीआई पीएचक्यू अटैच

विधानसभा चुनाव के कारण चुनाव आयोग आचार संहिता उल्लंघन होने पर सख्त रवैया अपना रहा है। भोपाल में रात को लाउडस्पीकर बजाने पर सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं लेकिन हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक अखबार का गरबा आयोजन चल रहा है। यहां रात साढ़े दस बजे के बाद तक संगीत बजने के कारण चुनाव आयोग ने हबीबगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र चौहान को हटाने के आदेश दिए। आयोग के आदेश पर चौहान को पीएचक्यू स्थानांतरित कर दिया है।

लिली टॉकीज के पास दुर्गा की झांकी में आग लगी

लिली टॉकीज के पास दुर्गा की झांकी में कांग्रेस नेता गोविंद गोयल आरती करने गए थे। उनके हाथ से अचानक आरती की थाली छूट गई और झांकी में आग लग गई। इससे झांकी जल गई। आय़ोजक घटना के बाद काफी नाराज हुए और उन्होंने गोयल पर आरोप लगाया कि वे बिना आमंत्रण के आए। विधानसभा के टिकट चाहने के कारण वे आरती में आए थे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today