Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

जम्‍मू कश्‍मीर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर

जम्‍मू कश्‍मीर में आज तड़के बडगाम जिले के ज़ुगू अरिज़ल इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गये।  इलाके में आतंकवादियों का सुराग मिलने पर आधी रात में इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षा बल संदिग्‍ध स्‍थानों पर पहुंचे, आतंकवादियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी।

पटेल की मूर्ति के रख रखाव पर रोज़ ख़र्च होंगे 12 लाख़

देश के पहले गृहमंत्री सरदार पटेल की मूर्ति का उद्घाटन होते ही ये दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति बन गई. ये देश के लिए गौरव की बात है और इससे जुड़ी बड़ी सारी जानकारियां सामने आ रही हैं.

विधानसभा चुनाव: दूरदर्शन-रेडियो पर चुनाव प्रसारण के लिये समय का आवंटन 

पदाधिकारी व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया है कि विधानसभा निर्वाचन 2018 में चुनाव प्रसारण के लिये सात राजनैतिक दलों को दूरदर्शन और रेडियो पर प्रसारण के लिये समय आंवटित कर दिया गया है। ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस को 45-45 मिनट, बहुजन समाज पार्टी को 68-68 मिनट, भारतीय जनता पार्टी को 206-206 मिनट, सीपीआई को 46-46 मिनट, सीपीआईएम को 45-45 मिनट, इंडियन नेशनल कांग्रेस को 175-175 मिनट और एनसीपी को 46-46 मिनट का समय आवंटित किया गया है।

हड़ताल बेनतीजा खत्म, 400 सिनेमाघरों में लौटेगी रौनक

मप्र में फिल्म उद्योग की हड़ताल बेनतीजा खत्म हो गयी है। 400 सिनेमाघरों में रौनक लौटेगी.

सड़क दुर्घटना में लकवाग्रस्त होने पर 22 लाख का मुआवजा

सड़क दुर्घटना में 58 वर्षीय बुजुर्ग के लकवा ग्रस्त होने के मामले में जिला अदालत ने उन्हें 21 लाख 89 हजार रुपए की मुआवजा राशि अदा किए जाने के आदेश बाइक मालिक , चालक और दी ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को दिए हैं।

कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी सहित 11 लोग दोषमुक्त

 

राजधानी की विशेष अदालत ने इंदौर शहर में सड़कों की खस्ता हालत
को सुधारे जाने को लेकर प्रदर्शन के 7 साल पुराने मामले में प्रदेश
कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक जीतू पटवारी सहित 11 लोगों को
सबूतों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया है। यह फैसला विधायकों और सांसदों
के मामलों की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश सुरेश सिंह की अदालत ने
बुधवार को सुनाया है।

आज से शुरू होगा दो दिवसीय मध्यप्रदेश उत्सव

दो दिवसीय मध्यप्रदेश उत्सव का शुभारम्भ आज रवीन्द्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर होने जा रहा है। देश प्रदेश के जाने माने कलाकारों की भागीदारी के बीच इस बार यह समारोह लम्बे समय बाद पहली बार दो दिन आयोजित किया जा रहा है। दोनों दिवस आयोजन शाम साढ़े छः बजे से शुरू होगा।

प्रधानमंत्री ने सरदार वल्‍लभभाई पटेल को देश के एकीकरण का श्रेय दिया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सरदार वल्‍लभभाई पटेल को देश के एकीकरण का श्रेय दिया है। सरदार पटेल एक साहसिक व्‍यक्ति थे, जिन्‍होंने भारत को वि‍खंडित करने के प्रयासों को विफल किया। राष्‍ट्रीय एकता दिवस पर प्रधानमंत्री आज गुजरात के नर्मदा जिले के केवडि़यां में सरदार वल्‍लभभाई पटेल की प्रतिमा ‘स्‍टेच्‍यू ऑफ यूनिटी’ को राष्‍ट्र को समर्पित करने के अवसर पर बोल रहे थे। उन्‍होंने कहा कि अगर सरदार पटेल ने भारत का एकीकरण न किया होता तो हमें सोमनाथ के दर्शन करने और गिर के जंगलों में शेर देखने या हैदराबाद के चारमीनार को देखने के लिए वीजा लेना पड़ता।

अनुपम खेर का एफटीआईआई पुणे के अध्यक्ष पद से इस्तीफा

फिल्‍म अभिनेता अनुपम खेर ने भारतीय फिल्म और टेलीविज़न संस्थान- एफ टी आई आई, पुणे के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया गया है कि खेर ने एक कार्यक्रम के सिलसिले में लम्‍बे समय तक व्‍यस्‍त रहने के कारण इस्‍तीफा दिया है। सूचना और प्रसारण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने उनका त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है।

संवेदी सूचकांक आज 551 अंक बढ़कर 34 हजार 442 पर बंद हुआ

बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक आज 551 अंक बढ़कर 34 हजार 442 पर बंद हुआ। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 188 अंक की बढत के साथ दस हजार 387 पर पहुंच गया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today