-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आज से शुरू होगा दो दिवसीय मध्यप्रदेश उत्सव
दो दिवसीय मध्यप्रदेश उत्सव का शुभारम्भ आज रवीन्द्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर होने जा रहा है। देश प्रदेश के जाने माने कलाकारों की भागीदारी के बीच इस बार यह समारोह लम्बे समय बाद पहली बार दो दिन आयोजित किया जा रहा है। दोनों दिवस आयोजन शाम साढ़े छः बजे से शुरू होगा।दो दिन का समारोह
समारोह के पहले दिन 1 नवम्बर को बनारस घराने के विख्यात गायक पद्मभूषण पण्डित छन्नूलाल मिश्रएक अन्तराल बाद भोपाल में अपनी प्रस्तुति देंगे। उनकी प्रस्तुति के पूर्व परम्परागत रूप से सुहासिनी जोशी के मध्यप्रदेश गान के उपरान्त नई दिल्ली के विख्यात बाँसुरी एवं शहनाई वादक पण्डित राजेन्द्र प्रसन्ना का बाँसुरी वादन होगा। इन मुख्य कार्यक्रमों के पहले राज्य के पारम्परिक नृत्यों में ढिमरियाई, बधाई, नौरता, अखाड़ा, दुलदुल घोड़ी, काठी एवं ठाठ्या नृत्यों के प्रदर्शन होंगे।
समारोह के दूसरे दिन 2 नवम्बर को शाम साढ़े छः बजे से बरेदी, मटकी, गणगौर, गुदुमबाजा, बैगा परधौनी आदि नृत्यों का प्रदर्शन होने के उपरान्त ग्वालियर घराने के मूर्धन्य कलाकार स्व कृष्णराव शंकर पण्डित की पौत्री गुणी गायिका मीता पण्डित अपना उपशास्त्रीय गायन प्रस्तुत करेंगी। इनकी प्रस्तुति के पश्चात गुजरात के विश्व ख्याति के लोकगायक श्री मूरा लाला का गायन होगा। श्री मूरा लाला भारतीय लोक परम्परा का अत्यन्त ऊर्जावान एवं ओजस्वी स्वर हैं। दोनों दिवस आरम्भ में बच्चों के लिए कठपुतली प्रदर्शन भी आयोजित किया गया है।
बहुरुपिया कलाकारों का रंग
इस बार के आयोजन का आकर्षण गुजरात के जाने माने बहुरुपिया कलाकार भी होंगे जो दोनों दिवस दर्शकों और श्रोताओं के बीच होंगे। आयोजन शुरू होने के एक दिन पूर्व बुधवार को चार्ली चेपलिन,जोकर, पुलिस, भिक्षुक और गब्बर सिंह बने बहुरुपिए शहर के विभिन्न स्थानों मंत्रालय, जनजातीय संग्रहालय, रवीन्द्र भवन, वोट क्लब, शाहपुरा तालाब और टॉप एन टाऊन आदि जगहों पर आकर्षण का केन्द्र बने। उन्होंने पेम्फलेट और निमंत्रण पत्र बाँटकर आमजन को मध्यप्रदेश उत्सव में आने का आग्रह किया।
जनपर्व का हिस्सा
संस्कृति विभाग, अपनी गतिविधियों में मतदाता जागरुकता अभियान में जनपर्व के रूप में मतदान के प्रति जागरुक करने का कार्य भी कर रहा है। उस अभियान का हिस्सा होंगे इस बार मध्यप्रदेश उत्सव में सहभागी होने वाले कलाकार। इस आयोजन में प्रवेश निशुल्क तथा प्रथम आयें, प्रथम पायें के आधार पर है। कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र संस्कृति संचालनालय के मुल्ला रमूजी संस्कृति भवन कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।




Leave a Reply