Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

अखाड़ा परिषद की स्थापना धर्म बचाने के लिए की थी न कि शिवराज सरकार

विवादास्पद हो चुके कम्प्यूटर बाबा ने कहा कि अखाड़ा परिषद की स्थापना धर्म को बचाने रक्षा के लिए की थी न कि शिवराज सरकार को बचाने के लिए की पर में पीछे नही हटूंगा में धर्म की रक्षा करूँगा गो माता की रक्षा करूँगा , वे मेरा मुह बंद करने का प्रयास किया जा रहा है । हम पंडोरकर सरकार का आमंत्रण भो स्वीकार करेंगे ।

आसाराम बापू की पैरोल अर्जी खारिज

राजस्थान की जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद आसाराम बापू को एक बार फिर से कोर्ट से झटका लगा है। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू की पैरोल की अर्जी खारिज हो गई है। आसाराम ने 20 दिनों की पैरोल मांगी थी। जोधपुर जिला पैरोल कमेटी ने गुरुवार को आसाराम की पैरोल याचिका को खारिज कर दिया। अब बापू को दिवाली पर भी जेल में ही रहना होगा।

फर्जी पत्रों का सिलसिला, दिग्विजय सिंह के बाद नंदकुार सिंह का पत्र वायरल

विधानसभा चुनाव नजदीक आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपने मन की बात को राजनीतिक दलों के दिग्गजों के माध्यम से वायरल कर रहे हैं। अब तक पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान के फर्जी पत्र सामने आ चुके हैं।

न्यू मार्केट में आयकर विभाग का छापा

आयकर विभाग ने भोपाल के न्यू मार्केट स्थित दो संस्थानों पर छापे की कार्रवाई की। न्यू मार्केट में प्रकाश मोबाइल और गागर संस्थान पर आयकर विभाग ने छापे की कार्रवाई की। आयकर विभाग को इन संस्थानों पर टैक्स चोरी की शिकायत थी।

राजस्थान सीमा पर एक करोड़ पकड़ाए

मध्यप्रदेश राजस्थान की सीमा पर पुलिस ने एक करोड़ रूपये पकड़े। यह राशि आगरा से झांसी ले जाई जा रही थी। मुरैना निर्वाचन की एसएसटी तथा पुलिस बल ने अल्लावेली चौकी पर चेकिंग के दौरान यह राशि पकड़ी। राशि को पुलिस ने ट्रेजरी में जमा करा दिया है।

पूर्व भाजपा विधायक रमेश सक्सेना ने कहा टिकट नीलाम हो रहे

भाजपा के पूर्व विधायक रमेश सक्सेना टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं और उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें भाजपा में विधानसभा प्रत्याशियों के टिकट नीलाम होने के आरोप लगाए हैं।

मंत्रालय में मनाया गया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस

मुख्य सचिव श्री बसंत प्रताप सिंह की उपस्थिति में आज मंत्रालय के समक्ष वल्लभ भाई पटेल पार्क में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रति माह की भांति राष्ट्रगान वन्दे मातरम का गायन हुआ। साथ ही सामूहिक मध्यप्रदेश गान भी हुआ।

थानों में जमा कराये गये 2 लाख 48 हजार 493 शस्त्र

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया है कि आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद 6 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2018 तक प्रदेश में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से 25 हजार 611 गैर जमानती वारंट तामील करवाये गये हैं। साथ ही 2 हजार 343 अवैध हथियार जब्त किये गये हैं और 2 लाख 48 हजार 493 शस्त्र थानों में जमा कराये गये हैं।

दक्षिण भारत में पूर्वोत्‍तर मॉनसून की वर्षा

दक्षिण भारत के कई हिस्सों में पूर्वोत्तर मॉनसून की वर्षा शुरू हो गई है और अगले 24 घंटों में इसके और इलाकों में पहुंचने की संभावना है। तमिलनाडु के तटवर्ती इलाके, पुद्दुचेरी, दक्षिणी केरल और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तटवर्ती इलाकों में मॉनसून की वर्षा शुरू हुई और कल तक इसके तमिलनाडु और केरल, रायलसीमा तथा दक्षिण कर्नाटक के अन्य हिस्सों में पहुंचने की संभावना है।क्षेत्रीय मौसम कार्यालय ने इस बार पूर्वोत्तर मॉनसून की अधिक वर्षा होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

बिहार राज्य की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

बिहार में बेगुसराय जिले की एक अदालत ने राज्य की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। सीबीआई ने उनके मकान से हथियार और गोली-बारूद मिलने के बाद शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी और तभी से वे कहीं छिपी हुई हैं। उनके पति स्थानीय अदालत के समक्ष आत्म-समर्पण कर चुके हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today