Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

श्रीलंका के राष्‍ट्रपति ने संसद सत्र 14 नवम्‍बर को बुलाया

श्रीलंका के राष्‍ट्रपति मैत्रिपाला सिरीसेना ने संसद सत्र निर्धारित नई तिथि से दो दिन पहले 14 नवम्‍बर को बुलाने का आदेश जारी किया है। इससे पहले राष्‍ट्रपति ने श्री महिन्‍दा राजपक्‍स को नये प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाने के बाद यह सत्र 16 नवंबर तक स्थगित कर दिया था। हटाये गए प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघ ने सदन में बहुमत होने का दावा किया था और बहुमत साबित करने के लिए जल्‍दी सत्र बुलाने की मांग की थी। 225 में 118 सांसदों ने श्री राजपक्‍स के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव का नोटिस दिया है।

शबरीमला में अयप्पा मंदिर एक दिन की विशेष पूजा

केरल के शबरीमला में अयप्‍पा मंदिर आज एक दिन की विशेष पूजा के लिए खुल रहा है। मंदिर के आसपास कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई है। मंदिर श्रद्धालुओं के लिए शाम पांच बजे खुलेगा और कल रात दस बजे फिर बंद हो जाएगा। सुरक्षा के लिए बीस कमांडों और एक सौ महिलाओं सहित तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किये गए हैं। चार से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर कल से पाबंदी लागू है। निषेधाज्ञा कल मंगलवार तक जारी रहेगी।

छत्तीसगढ़ आज नाम वापसी का अंतिम दिन

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए नाम वापस लेने का आज आखिरी दिन है। इस चरण में कुल 90 में से 72 सीटों के लिए इस महीने की बीस तारीख को वोट डाले जाएंगे।

अंगूठी चिन्ह पर सपॉक्स नही लड़ेगी चुनाव

सपॉक्स पार्टी अब संपूर्ण समाज पार्टी के चुनाव चिन्ह अंगूठी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव नहीं लड़ेगी। संपूर्ण समाज पार्टी के साथ गठबंधन तो होगा लेकिन केवल सीटो के तालमेल तक सीमित रहेगा। सपाक्स पार्टी के उम्मीदवार अब निर्दलीय रूप में चुनाव लड़ेंगे और उनका अपना चुनाव चिन्ह होगा।

कांग्रेस के दिग्गज नेता विश्वनाथ सिंह भाजपा में शामिल

नरसिंहपुर जिले में तेंदूखेड़ा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विश्वनाथ सिंह उर्फ मुलायम सिंह ने रविवार मध्य रात्रि को भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी का दामन थाम लिया तेंदूखेड़ा से भाजपा विधायक संजय शर्मा के पाला बदल लेने के बाद भाजपा ने कांग्रेश पर पलटवार किया है.

कांग्रेस ने जारी 16 प्रत्याशियों की दूसरी सूची

कांग्रेस ने नरेला से महेंद्र सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया है, छतरपुर की राजनगर सीट से कांग्रेस ने सिटिंग विधायक विक्रम सिंह नातीराजा को उम्मीदवार बनाया है, वहीं बीजेपी के संकट मोचक माने जाने वाले नरोत्तम मिश्रा के सामने राजेंद्र भारती पर भरोसा जताया है.

महिला आयोग सदस्य निर्दलीय प्रत्याशी बनेंगे

राज्य महिला आयोग की सदस्य गंगा उईके घोड़ाडोंगरी से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लडने जा रही हैं। गंगा उइके पूर्व विधायक की पत्नी है। गंगा उइके राज्य महिला आयोग की सदस्य राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त है।

बाबूलाल गौर गोविंदपुरा और हुजूर से निर्दलीय भरेंगे नामांकन

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधायक बाबूलाल गौर ने कहा है कि यदि आज शाम तक भाजपा ने गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र का टिकिट घोषित नहीं किया । इससे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में मायूसी हो रही है । इससे पार्टी को भी नुकसान हो रहा है ।

केरल में सबरीमला अयप्‍पा मंदिर के आस-पास निेषेधाज्ञा लागू कर दी गई

केरल में सबरीमला अयप्‍पा मंदिर के आस-पास निेषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। मंदिर कल एक दिन की पूजा के लिए खोला जाना है। अयप्‍पा मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं के प्रवेश की अनुमति के उच्‍चतम न्‍यायालय के आदेश के बाद किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए निषेधाज्ञा जारी की गई है।  पिछले महीने के हिंसक प्रदर्शनों को देखते हुए मंदिर परिसर में भारी सुरक्षा व्‍यवस्‍था रहेगी। मंदिर की तरफ जाने वाले रास्‍ते में किसी को भी रुकने नहीं दिया जायेगा। मीडिया के लिए भी पाबंदी लगाई गई है। उन्‍हें केवल कल सबरीमला पहुंचने की अनुमति मिलेगी। निषेधाज्ञा मंगलवार तक लागू रहेगी।

28 लाख किसानों को मोबाइल फोन उपलब्ध कराने की घोषणा

झारखंड सरकार ने राज्य के 28 लाख किसानों को मोबाइल फोन उपलब्ध कराने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने  कहा कि ये फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान को आगे बढ़ाने के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार से मुक्ति और सरकारी काम में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार आगामी बजट में किसानों को ये फोन उपलब्ध कराएगी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today