-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
अंगूठी चिन्ह पर सपॉक्स नही लड़ेगी चुनाव
सपॉक्स पार्टी अब संपूर्ण समाज पार्टी के चुनाव चिन्ह अंगूठी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव नहीं लड़ेगी। संपूर्ण समाज पार्टी के साथ गठबंधन तो होगा लेकिन केवल सीटो के तालमेल तक सीमित रहेगा। सपाक्स पार्टी के उम्मीदवार अब निर्दलीय रूप में चुनाव लड़ेंगे और उनका अपना चुनाव चिन्ह होगा। यह निर्णय आज यहां सपाक्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरालाल त्रिवेदी की अध्यक्षता में संपन्न प्रांतीय सम्मेलन में लिया गया।
इस सम्मेलन में प्रदेश भर से आए प्रतिनिधियों यह भावना थी कि सपाक्स की लोकप्रियता गांव गांव और जन-जन में है और किसी अन्य दल का चुनाव चिन्ह लेने से हमें अपनी पहचान खोने का खतरा हो सकता है। इसे देखते हुए प्रतिनिधियों का मत था कि बजाय अंगूठी चुनाव चिन्ह के, हमें जो भी चुनाव चिन्ह सपाक्स पार्टी से आवंटित होगा उस पर चुनाव लड़ेंगे।
सभी प्रतिनिधियों की भावनाओं का आदर करते हुए सपाक्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरालाल त्रिवेदी ने घोषणा की कि सपाक्स अब संपूर्ण समाज पार्टी के चुनाव चिन्ह अंगूठी पर चुनाव नहीं लड़ेगा और सपाक्स के उम्मीदवार निर्दलीय रूप से, जो सपाक्स पार्टी से चुनाव चिन्ह मिलेगा , उस पर चुनाव लड़ेंगे।




Leave a Reply