Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर में शोपियां जिले में खुडपोरा गांव में कल रात सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने पर सेना, सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी के बाद तलाशी अभियान शुरू किया।   सुरक्षा बलों के नजदीक पहुंचने पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार में तेजी

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के 18 निर्वाचन क्षेत्रों में प्रचार में तेजी आ रही है। इन निर्वाचन क्षेत्रों में इस महीने की 12 तारीख को वोट डाले जाएंगे।  विभिन्न दलों के बड़े नेता अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में बस्तर और राजनांदगांव के इलाकों में प्रचार कर रहे हैं।

कार्तिकेय चौहान ने कोर्ट में कहा गांधी ने मेरी और मेरे पिता की छवि धूमिल की

कार्तिकेय चौहान ने कोर्ट में कहा राहुल गांधी ने मेरे और मेरे पिता और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ गलत आरोप लगाये।  राहुल गांधी ने पनामा पेपर लीक में नाम लेकर मेरी और मेरे पिता की छवि धूमिल करने का प्रयास किया है ।

कल्पेश याग्निक प्रकरण में सलोनी की जमानत खारिज

वरिष्ठ पत्रकार कल्पेश याग्निक को लगातार धमकाकर, डराकर, प्रताड़ित करने के साथ 5 करोड़ की अवैध वसूली की मांग करने वाली सलोनी अरोरा की जमानत अर्जी जिला अदालत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट से खारिज हो गई .

मुख्यमंत्री के साले संजय सिंह मसानी कांग्रेस में पहुंचे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले और कार्तिकेय के मामा संजय सिंह मसानी ने शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस में प्रवेश किया। संजय ने कांग्रेस में आने के बाद कहा कि प्रदेश को शिवराज नहीं कांग्रेस की जरूरत है।

भाजपा ने शुक्रवार को 177 प्रत्याशियों की सूची जारी की

भाजपा ने शुक्रवार को सुबह विधानसभा चुनाव के लिए 177 प्रत्याशियों की सूची जारी की लेकिन दोपहर में दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू के भाजपा में प्रवेश के बाद घट्टिया सीट को होल्ड कर दिया गया। भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद से ही असंतोष के स्वर फूटना शुरू हो गए। भाजपा प्रदेश कार्यालय से लेकर जिलों में विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला चला।

155 उम्मीदवारों की कांग्रेस ने पहली सूची जारी की

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 155 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने सूची जारी की है।

विश्व गुरू बनने के लिए “नवाचार” पर ध्यान देना आवश्यक : राज्यपाल

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने एलएनसीटी ग्रुप के स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह में कहा है कि हमें अगर पुन: विश्व गुरू बनना है, जिसके लिये पूरा विश्व हमारी ओर देख रहा है, तो हमें “नवाचार” पर ध्यान देना होगा। हमें छात्र-छात्राओं के लिए प्लेसमेंट की व्यवस्था करनी होगी। राज्यपाल ने सृष्टि -2018 के विजेताओं एवं कैंपस प्लेसमेंट में चयनित छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किये तथा इंन्स्टीटयूट के स्टाफ और शिक्षकों को सम्मानित किया।

दीपावली के दिन आतिशबाजी के लिये नियत समय-सीमा रात 8 से 10 बजे तक

गृह विभाग ने प्रदेश के समस्त जिला कलेक्टरों एवं जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किये हैं कि दीपावली के दिन आतिशबाजी के लिये माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अंतर्गत नियत समय-सीमा रात 8 से 10 बजे तक का विशेष रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। निर्देशों में बताया गया है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों की अवहेलना/उल्लंघन की दशा में संबंधित थाना प्रभारी को व्यक्तिश: जिम्मेदार माना जायेगा।

इंडियन नेशनल लोक दल के सांसद दुष्‍यंत और दिग्विजय चौटाला पार्टी से बाहर

इंडियन नेशनल लोक दल ने कल हिसार से पार्टी के लोकसभा सांसद दुष्‍यंत चौटाला और उनके छोटे भाई दिग्विजय चौटाला को पार्टी से निकाल दिया। हरियाणा के पूर्व मुख्‍यमंत्री और इंडियन नेशनल लोक दल के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ओमप्रकाश चौटाला ने इन दोनों भाइयों को पार्टी से निकालने की घोषणा की।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today