Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

प्रदेश में 47 नवीन अनुविभाग सृजित करने

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई मंत्रि परिषद की बैठक में प्रदेश में 47 नवीन अनुविभाग सृजित करने, अनुविभागों के संचालन के लिए 21 नवीन पदों की स्वीकृति, 39 नवीन शासकीय महाविद्यालय स्थापित करने और 11 शासकीय महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर विषय आरंभ करने का निर्णय लिया गया। मंत्रि- परिषद ने मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना 2018 को भी स्वीकृति प्रदान की।

अस्पताल की 5वी मंजिल से कूदकर सुसाइड का प्रयास

कमला नेहरू अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे एक कैदी ने हथकड़ी के साथ 5वी मंजिल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। हनुवंत नामक यह युवक छेड़छाड़ के एक मामले में बंद हुआ था।

ई-टेंडर घोटाले के बाद आईटी से रस्तोगी को हटाया

1000 करोड़ रुपए के ई-टेंडर घोटाले को उजागर करने वाले सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी को राज्य शासन ने हटा दिया है। इसका प्रभार उसी विभाग के प्रमुख सचिव प्रमोद अग्रवाल को अतिरिक्त प्रभार के रूप में दिया गया है।

सड़क हादसे के बाद भीड़ ने होशंगाबाद में जलाए 18 डंपर, नौ दूसरी गाड़ियां

होशंगाबाद के बाबई में गुरुवार की रात को एक सड़क हादसा हो गया जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में एक सरपंच का करीबी रिश्तेदार बताया जात है। इस हादसे से ग्रामीणों ने भोपाल-पिपरिया मार्ग पर जाम लगा दिया। एक-एक कर डंपरों और दूसरी गाड़ियों में आग लगाना शुरू कर दिया।

पाकिस्‍तान के शरणार्थियों को प्रति परिवार साढ़े पांच लाख रुपये की वित्‍तीय सहायता मंजूर

जम्‍मू कश्‍मीर में आकर बसे पश्चिमी पाकिस्‍तान के शरणार्थियों को प्रति परिवार साढ़े पांच लाख रुपये की वित्‍तीय सहायता मंजूर की है। पश्चिमी पाकिस्‍तान के पांच हजार 764 परिवारों को लाभ होगा। यह फैसला इस महीने की 13 तारीख से लागू होगा।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत स्थिर बनी हुई है

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत स्थिर बनी हुई है। उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान नई दिल्‍ली के चिकित्‍सकों का एक दल उनकी देखभाल कर रहा है।

सरकार ने टेक्‍नोलॉजी के लाभ, समाज के सभी वर्गों के लिए सुनिश्चित किये हैं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि टेक्‍नोलॉजी के लाभ गिनेचुने लोगों तक सीमित नहीं रहे हैं, बल्कि समाज के सभी वर्गों को उपलब्‍ध कराए गए हैं। वे आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के लाभार्थियों से बातचीत कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि साझा सेवा केन्‍द्रों के जरिए देश बदल रहा है और सरकार इन केन्‍द्रों के नेटवर्क को मजबूत बना रही है। श्री मोदी ने कहा कि दो लाख से अधिक ग्राम पंचायतों में करीब तीन लाख से अधिक साझा सेवा केन्‍द्र विभिन्‍न प्रकार की डिजिटल सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

हर बच्चे को अनिवार्य स्कूली शिक्षा देना समाज और सरकार की साझा जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ‘स्कूल चलें हम अभियान 2018’ का शुभारंभ किया। उन्होंने समाज के सक्षम नागरिकों से अपील की कि वे सचेत रहें और देखें कि पास-पड़ोस, शहर-गाँव का हर बच्चा स्कूल जाए। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को अनिवार्य स्कूली शिक्षा देना समाज और सरकार की साझा जिम्मेदारी है।

ईद का त्‍योहार केरल में आज मनाया जा रहा है

रमजान के महीने के पूरा होने के मौके पर मनाया जाने वाला ईद का त्‍योहार केरल में आज मनाया जा रहा है, क्‍योकि वहां ईद का चांद दिखाई दे गया। इस अवसर पर राज्‍य के विभिन्‍न भागों में विशेष नमाज अदा की गई।

छत्‍तीसगढ़ में आज सुरक्षाबलों ने तीन माओवादियों को मार गिराया

छत्‍तीसगढ़ में बस्‍तर क्षेत्र के सूकमा जिले में आज सुरक्षाबलों ने तीन माओवादियों को मार गिराया। सुकमा जिले के चिंतागुफा इलाके में नक्‍सलियों का सुराग मिलने के बाद, जिला रिजर्व गार्ड और विशेष कार्य बल द्वारा तलाश अभियान चलाया गया था।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today