Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

सरल बिजली और बिल माफी स्कीम में 71 लाख ने कराया पंजीयन

मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल) योजना-2018 में पंजीकृत श्रमिकों के मासिक बिलों को सरल करने के लिये सरल बिजली बिल स्कीम एवं बीपीएल उपभोक्ताओं की मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी स्कीम में अब तक 71 लाख से अधिक हितग्राहियों का पंजीयन हो चुका है। इनमें से 24 लाख से अधिक का पंजीयन सरल बिजली बिल और 47 लाख से अधिक पंजीयन बकाया बिजली बिल माफी स्कीम में हुए है। दोनों योजनाएँ एक जुलाई से लागू हुई है। पंजीयन के लिये प्रदेश के सभी जिलों में विद्युत वितरण कम्पनियों द्वारा शिविर लगाये जा रहे हैं।

लोकसभा ने आज राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद संशोधन विधेयक2017 पास कर दिया

लोकसभा ने आज राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद संशोधन विधेयक2017 पास कर दिया। विधेयक पर हुई बहस का जवाब देते हुए मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाशजावड़ेकर ने कहा कि शिक्षक बनने के इच्छुक लोगों के लिए सरकार एकीकृत बी. एड पाठ्यक्रमशुरू करने जा रही है। उन्होंने बताया कि मंत्रालय के कार्यक्रम स्वयं के जरिए14 लाख अप्रशिक्षित शिक्षकों ने शिक्षा का डिप्लोमा हासिल कर लिए हैं।

विशेष राहत संशोधन विधेयक-2018 के पारित होने के बाद संसद की मंजूरी

राज्‍यसभा में आज विशेष राहत संशोधन विधेयक-2018 के पारित होनेके बाद इसे संसद की मंजूरी मिल गई। यह विधेयक लोकसभा में पहले ही पास हो चुका है।1963 के विशेष राहत अधिनियम में संशोधन कर उन पक्षों के लिए राहत के प्रावधान कियेगए हैं, जिनके अनुबंध-संबंधी या नागरिक अधिकारों का हनन हुआ है। कानून और न्‍याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राज्‍यसभा मेंविधेयक पेश किया।

विष्‍णु प्रिया ने 400 मीटर बाधा दौड़ में नये मीट रिकार्ड के साथ स्‍वर्ण पदक जीते

वडोदरा में 15 वीं राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप केआखिरी दिन आज पंजाब के धनवीर सिंह और केरल की विष्णु प्रिया ने नये मीट रिकार्ड केसाथ स्वर्ण पदक जीते। धनवीर ने गोला फेंक स्‍पर्धा में 19 दशमलव छ: – नौ मीटर दूर गोलाफेंककर स्‍वर्ण पदक जीता।

प्रतिभाशाली दिव्यांग छात्र-छात्राओं को भी मिलेंगे लेपटॉप

मुख्यमंत्री नि:शक्तजन शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत दिव्यांग छात्र-छात्राओं को भी लेपटॉप और ट्रायसाइकिल प्रदान की जाएगी। इस योजना में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक के साथ 9वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले द्विव्यांग छात्र-छात्राएँ लाभान्वित होंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना से लगभग एक हजार द्विव्यांग छात्र-छात्राएँ लाभान्वित होंगे।

युवाओं को संस्कृति, सभ्यता, परम्पराओं के प्रति जागरूक किया जाये

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने रविवार को जबलपुर में आयोजित मध्यक्षेत्रीय गुजराती बाजखेड़ाबाल समाज की स्थापना के रजत जयंती समोराह में कहा कि युवाओं को भारतीय संस्कृति, सभ्यता और परम्पराओं के प्रति जागरूक किया जाये। उन्होंने गुजराती समाज की विकास में भागीदारी और गुजरात राज्य की समृद्धि का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किये गये जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों को सफल बनाने में सम्पूर्ण समाज अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे।

गाजियाबाद जिले में निर्माणा‍धीन पांच मंजिला इमारत ढह जाने से दो व्‍यक्तियों की मौत

उत्‍तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के डासना इलाके में कल निर्माणा‍धीन पांच मंजिला इमारत ढह जाने से दो व्‍यक्तियों की मौत हो गई। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के-चार दल, लगातार बचाव और राहत कार्यों में जुटे हुए हैं।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में शौच मुक्त अभियान ने काफी प्रगति की

देशभर में स्‍वच्‍छ भारत मिशन के तहत खुले में शौच मुक्‍त अभियान ने काफी प्रगति की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के शहरों, छोटे कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों की गलियों, सड़कों और बुनियादी ढांचे को स्वच्छ बनाने के लिए दो अक्तूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की थी। इस मिशन का उद्देश्य देश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नौ करोड़ शौचालयों का निर्माण कर महात्मा गांधी की डेढ़ सौवीं जयंती पर 2 अक्तूबर, 2019 को समूचे भारत को खुले में शौच से मुक्त-ओ.डी.एफ. बनाना है।

महाराष्ट्र सरकार दीपावली से 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करेगी

महाराष्ट्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिए इस साल नवम्बर में दीपावली से सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करेगी। नवम्बर में आने वाली दिवाली त्योहार का सातवां वेतन आयोग राज्य में लागू करने की घोषणा कल मुंबई में राज्य के वित्त मंत्री सुधीर मनगंटीवार ने की है। इससे राज्य के कोष पर 21 हजार पांच सौ तीस हजार करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। इस वर्ष के अर्थ संकल्‍प में राज्‍य सरकार ने दस हजार करोड़ रुपये का प्रावधान पहले से ही कर रखा है।

सुकन्या समृद्धि योजना के खातों में अनिवार्य वार्षिक जमा राशि घटाकर ढाई सौ रुपए

सरकार ने सुकन्‍या समृद्धि योजना के खातों में अनिवार्य वार्षिक जमा राशि एक हजार रुपए से घटाकर ढाई सौ रुपए कर दी है। इस फैसले से ज्यादा से ज्यादा लोग कन्‍याओं के लिए बचत की इस योजना का लाभ ले सकेंगे। सरकार ने इस कार्य के लिए सुकन्‍या समृद्धि खाता नियम 2016 में संशोधन किया है। खाता खोलने के लिए आवश्‍यक जमा राशि घटाकर ढाई सौ रुपए कर दी गई है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today