-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सुकन्या समृद्धि योजना के खातों में अनिवार्य वार्षिक जमा राशि घटाकर ढाई सौ रुपए
सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना के खातों में अनिवार्य वार्षिक जमा राशि एक हजार रुपए से घटाकर ढाई सौ रुपए कर दी है। इस फैसले से ज्यादा से ज्यादा लोग कन्याओं के लिए बचत की इस योजना का लाभ ले सकेंगे। सरकार ने इस कार्य के लिए सुकन्या समृद्धि खाता नियम 2016 में संशोधन किया है। खाता खोलने के लिए आवश्यक जमा राशि घटाकर ढाई सौ रुपए कर दी गई है।
सुकन्या समृद्धि खाते पर अन्य लघु बचत योजनाओं और लोक भविष्य निधि की तरह ही हर तिमाही में ब्याज दर संशोधित की जाती है। जुलाई से सितम्बर की तिमाही के लिए ब्याज दर आठ दशमलव एक प्रतिशत निर्धारित की गई है। इस योजना के अतंर्गत माता-पिता या कानूनी संरक्षक दस वर्ष तक की अपनी कन्या के नाम पर डाकघर या सरकारी बैंक में खाता खुलवा सकते हैं। इस योजना में जमा राशि और परिपक्वता पर मिलने वाली राशि पर आयकर कानून की धारा 80 सी के तहत कर से छूट मिलेगी।




Leave a Reply