Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

उच्च न्यायालय के तीन जज उच्चतम न्यायालय में नियुक्त

उच्‍च न्‍यायालय के तीन जजों को आज उच्‍चतम न्‍यायालय के लिए नियुक्‍त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ शीर्ष न्‍यायालय में जजों की संख्‍या 25 हो गई है। उत्‍तराखंड उच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश न्‍यायमूर्ति के. एम. जोसेफ, मद्रास उच्‍च न्‍यायालय की मुख्‍य न्‍यायाधीश न्‍यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी और ओडिशा उच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश न्‍यायमूर्ति विनीत सरण की नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना आज जारी की गई है।

स्वास्थ्य गारंटी कार्यक्रम के शुभारंभ की तैयारियों की समीक्षा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आयुष्‍मान भारत के तहत स्‍वास्‍थ्‍य गारंटी कार्यक्रम शुरू करने की तैयारियों की समीक्षा की। इस योजना के तहत प्रत्‍येक परिवार का पांच लाख रुपये तक का स्‍वास्‍थ्‍य बीमा किया जाएगा। योजना का लक्ष्‍य गरीब और कमजोर वर्ग के दस करोड़ से अधिक परिवारों को इस योजना के तहत लाना है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय, नीति आयोग और प्रधानमंत्री कार्यालय के शीर्ष अधिकारियों ने राज्‍यों में इस योजना की तैयारियों और प्रौद्योगिकी के बुनियादी ढांचे के विकास से संबंधित जानकारी प्रधानमंत्री को दी।

विशेष लोक अदालतों में निपटाये जायेंगे श्रमिकों,कर्मकारों के न्यायालयीन विद्युत प्रकरण

राज्य शासन ने संबल योजना और म.प्र. भवन एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल पोर्टल पर पंजीकृत कर्मकारों के विरुद्ध जून 2018 तक दर्ज घरेलू बिजली संबंधी न्यायालयीन प्रकरणों में अभियोजन वापस लेने का निर्णय लिया है। राज्य शासन के अनुरोध पर म.प्र. उच्च न्यायालय ने इन प्रकरणों के निराकरण के लिये विशेष लोक अदालतों के आयोजन की अनुमति दे दी है।

जीएसटी के व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिये 6 अगस्त को भोपाल में कार्यशाला

वाणिज्यिक कर विभाग व्यापारियों की वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित व्यवहारिक कठिनाइयों को दूर करने के लिये 6 अगस्त को कार्यशाला आयोजित कर रहा है। यह कार्यशाला भोपाल के गोविंदपुरा इण्डस्ट्रियल एसोसिएशन सभागार में आयोजित हो रही है।

बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे किशोर कुमार- मंत्री

भारतीय सिनेमा जगत के सुप्रसिद्ध कलाकार, संगीतकार और गायक श्री किशोर कुमार बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। खंडवा जिले में जन्मे श्री किशोर कुमार ने पूरे देश में मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया। जनसम्पर्क, जल-संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज स्वर्गीय किशोर कुमार की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए यह विचार व्यक्त किये।

जाँबाज सैनिकों के कारण ही देश की सीमाएं सुरक्षित – राज्यपाल

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने भारत रक्षा पर्व पर सीमा पर तैनात सैनिकों के लिये मध्यप्रदेश की बहनों की ओर से राखी ले जा रहे रक्षा रथ को आज राजभवन से झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्यपाल ने कहा कि मैं बहादुर सैनिकों को सैल्यूट करती हूँ। उनके कारण ही आज हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। रक्षा रथ में नवदुनिया समाचार पत्र द्वारा बहनों से संग्रहित राखियाँ सीमा पर तैनात सैनिकों को भेजी गईं हैं।

ढाबे में ट्रक घुसा, छह की मौत

छिंदवाड़ा जिले के हर्रई थाना क्षेत्र में अमरवाड़ा के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इसें एक अनियंत्रित ट्रक ढाबे में घुस गया जिससे छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में से तीन खाना बना रहे थे और तीन ढाबे में बैठकर खाने का इंतजार कर रहे थे। एक्सीडेंट के कारण वहां जाम की स्थिति बन गई।

सपाक्स ने की चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा

 

केंद्र सरकार यदि एक वर्ग विशेष के दबाव में उनकी तुष्टिकरण के लिए एससी-एसटी एट्रोसिटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरुद्ध अध्यादेश या बिल लाती है तो सपाक्स समाज इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। साथ ही इसके विरोध में चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा भी की गई। सपाक्स समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी 05 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों पर पुतला दहन किया जाएगा।

पदोन्नति में आरक्षण: अब 16 अगस्त को होगी सुनवाई

पदोन्नति में आरक्षण मामले में एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो चुकी है|  पांच सदस्यीय संविधान बेंच ने शुक्रवार को पदोन्नति में आरक्षण के मामले पर सुनवाई की। केंद्र सरकार की तरफ से अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि प्रमोशन में आरक्षण देना सही है या गलत इसपर टिप्पणी नहीं करना चाहता, लेकिन यह तबका 1000 से अधिक सालों से झेल रहा है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 16 अगस्त को होगी|

पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज किया

ग्वालियर के राजा मानसिंह चौराहे पर पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज किया.  वाटर कैनन व आंसू गैस के गोले भी दागे.

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today