Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्री खराब मौसम के कारण नेपाल में फंसे

लगभग 175 कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्री खराब मौसम के कारण नेपाल में फंसे हुए हैं। वर्षा की वजह से सिमीकोट से उड़ानें फिलहाल बंद हैं। 124 तीर्थयात्री सिमीकोट में फंसे हुए हैं और 50 तीर्थयात्री हिल्‍सा में हैं या तिब्‍बत से हिल्‍सा पहुंचने वाले हैं।

वेनुजुएला के राष्ट्रपति जानलेवा ड्रोन हमले में बाल-बाल बचे

वेनेजुएला के राष्‍ट्रपति निकोलस मादुरो एक जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गये। उनकी हत्‍या के प्रयास में विस्‍फोटक ड्रोन का इस्‍तेमाल किया गया।  यह घटना कल उस समय हुई जब श्री मादुरो नेशनल आर्मी के समारोह में बोल रहे थे। इस हमले में सात सैनिक घायल हुए।

कल्पेश याग्निक को ब्लैकमेल करने वाली सलोनी गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार कल्पेश याग्निक को ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में महिला पत्रकार सलोनी अरोरा को मुंबई में गिरफ्तार किया गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस करीब दो सप्ताह से प्रयास कर रही थी। गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सादे कपड़ों में सलोनी के बेटे का पीछा किया। जैसे ही वह उससे मिलने पहुंची, उसे पकड़ लिया।

कमलनाथ ने सीएम पर मदारी की टिप्पणी की सीएम ने मदारी हूं गरीब को हक दिलाता हूं

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार को सुबह कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह घोषणाएं करते रहे हैं। बजट नहीं है, पैसा नहीं है, फिर भी घोषणाओं को लेकर मदारी की तरह घोषणा कर लें। इसे अब जनता गंभीर नहीं है। वहीं, कमलनाथ की मदारी शब्द की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुदनी में स्व रोजगार प्रोजेक्ट के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में पलटवार किया और कहा कि हां मदारी हूं, गरीब को हक दिलाता हूं, महिलाओं को मदद करता हूं।

स्व-रोजगार क्षेत्र में मप्र ने किया सराहनीय कार्य: हेगड़े

प्रदेश के युवाओं के लिए आज चार अगस्त का दिन उपहारों से भरा दिन रहा, जब 2 लाख 84 हजार से ज्यादा युवाओं का अपना रोज़गार स्थापित करने का सपना पूरा हुआ। सीहोर जिले के बुधनी तहसील मुख्यालय में राज्य स्तरीय रोज़गार, स्व-रोजगार हितग्राही सम्मेलन में 2150 युवाओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हाथों लोन स्वीकृति एवं रोज़गार के आशय-पत्र प्राप्त किये। मुख्यमंत्री ने अन्य योजनाओं के 13 हजार 600 हितग्राहियों को भी लाभान्वित किया।

पैसे की कमी नहीं, इरादे हों तो हो सकता है हर काम: आतिशी

आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय पीएसी सदस्य एवं वरिष्ठ नेता आतिशी मार्लेना ने शनिवार को भोपाल की उत्तर विधानसभा में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में किसी राज्य सरकार के पास पैसों की कमी नहीं है।

जम्मू कश्मीर में पांच आतंकवादी मारे गए

जम्‍मू कश्‍मीर के शोपियां जिले में किलोरा इलाके में आतंकवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पांच आतंकवादी मारे गए हैं। जिले में एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवा रोक दी गई है।  सुरक्षाबलों ने इस इलाके में आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिलने के बाद अभियान शुरू किया था।

उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा

उत्‍तर प्रदेश में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ राज्‍य के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। भारी वर्षा और नेपाल से पानी छोड़े जाने के कारण तराई क्षेत्र के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। लगातार वर्षा से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है और पिछले चौबीस घंटों में 17 लोगों की जान गयी है।

भारत, एशिया प्रशांत प्रसारण विकास संस्थान का दो वर्ष के लिए अध्यक्ष चुन गया

भारत को एशिया प्रशांत प्रसारण विकास संस्‍थान का दो वर्ष के लिए अध्‍यक्ष चुन लिया गया है। कोलम्‍बो में कल शाम संस्‍थान की 44 वीं वार्षिक बैठक में हुए मतदान में सदस्‍यों ने ईरान के मुकाबले भारत को इस पद के लिए निर्वाचित किया।

पीवी सिन्धु विश्व बैडमिंटन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में

पी वी सिन्धु विश्व बैडमिंटन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने कल रात चीन के नानजिंग में क्वार्टर फाइनल में नोजोमी ओकुहारा को 21-17, 21-19 से हराया। पिछले वर्ष सिन्धु प्रतियोगिता के फाइनल में ओकुहारा से हार गई थीं। सेमीफाइनल में आज सिन्धु का मुकाबला जापान की ही अकाने यामागुची से होगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today