Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

राहुल गांधी 10 अगस्त को रायपुर में

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 10 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस के रायपुर में नवनिर्मित कार्यालय “राजीवगांधी भवन” का लोकार्पण करेंगे।दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया है।

पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा को नगर भाजपा अध्यक्ष बने

पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा को नगर भाजपा अध्यक्ष बनवाकर मध्य प्रदेश गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी मोघे ने एक बार फिर दिखा दिया है कि अभी भाजपा में उनका कद और प्रभाव कम नहीं हुआ है । जबलपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल बने.  

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में पत्थर की खदान में विस्फोट, 15 की मौत

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में एक पत्थर खदान में धमाका होने से 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. इस धमाके में मरने वाले खदान में काम करने वाले मजदूर बताए जा रहे हैं.

जिम्बाब्वे में एमर्सन मननगाग्वा ने राष्ट्रपति चुनाव जीता

जिम्‍बाब्‍वे के राष्‍ट्रपति एमर्सन मननगाग्‍वा ने राष्‍ट्रपति चुनाव जीत लिया है। सभी दस प्रांतों के घोषित नतीजों में मननगाग्‍वा को पचास दशमलव आठ प्रतिशत वोट मिले हैं। विपक्ष के नेता एम.डी.सी. पार्टी के नेल्‍सन चमीसा को चवालीस दशमलव तीन प्रतिशत वोट मिले। जिम्‍बाब्‍वे के चुनाव आयोग ने ज़ानू-पीएफ पार्टी के मननगाग्‍वा को निर्वाचित राष्‍ट्रपति घोषित किया है।

रोजगार/स्व-रोजगार से आज जुड़ेंगे 2.84 लाख बेरोजगार

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 4 अगस्त को सीहोर जिले के बुधनी तहसील मुख्यालय पर आयोजित हितग्राही सम्मेलन में शामिल होंगे। प्रदेश के सभी जिलों में इसी दिन हितग्राही सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे। जिला-स्तरीय हितग्राही सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष और मंत्रि-परिषद के सदस्य शामिल होंगे।

मप्र के ई-मार्ग सॉफ्टवेयर से अन्य राज्यों की सड़कों की भी होगी मॉनीटरिंग

मध्यप्रदेश में विकसित किए गये ई-मार्ग सॉफ्टवेयर से पूरे देश में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कों की मॉनीटरिंग की जाएगी। इस सॉफ्टवेयर का ही परिणाम है कि राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश में सबसे कम मात्र 6.16 प्रतिशत सड़कों पर मेन्टीनेंस का काम निकल रहा है। यह बात ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की संयुक्त सचिव और एनआरआईडीए की डायरेक्टर जनरल श्रीमती अलका उपाध्याय ने कही है। श्रीमती उपाध्याय आज रोड मेन्टीनेन्स पर भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित कर रही थीं।

मानवता को कलंकित करने वाले अपराधियों की सजा सिर्फ फांसी: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महिलाओं, बेटियों के विरूद्ध जघन्य अपराधों में उत्कृष्ट विवेचना कर अपराधियों को फांसी की सजा दिलवाने में मध्यप्रदेश पुलिस ने पूरे देश में उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील श्रेणी के अपराधों की विवेचना को और ज्यादा प्रभावी बनाया जायेगा ताकि मानवता को कलंकित करने वाले दरिंदे बच नहीं पायें। विवेचना से जुड़े पुलिस अमले को और ज्यादा सुविधाएं देने पर भी विचार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उच्चतम एवं उच्च न्यायालयों और अभियोजन से भी ऐसे मामलों की सुनवाई के लिये फास्टट्रैक कोर्ट शुरू करने का अनुरोध किया गया है।

भारत का ब्रिटेन से भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का अनुरोध

भगोड़े हीरा व्‍यापारी नीरव मोदी को भारत लाने के लिए ब्रिटेन को प्रत्‍यर्पण अनुरोध भेजा गया है। विदेश राज्‍यमंत्री जनरल वी.के. सिंह ने राज्‍यसभा में एक लिखित उत्‍तर में बताया कि यह अनुरोध लंदन में भारतीय उच्‍चायोग के विशेष डिप्‍लोमैटिक बैग के जरिये भेजा गया है।

असम के आठ जिलों में बाढ़ से राहत के आसार नहीं

असम के आठ जिलों में बाढ़ से राहत के आसार नहीं  है। ब्रह्मपुत्र सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर हैं। दोयोंग जलाशय से पानी छोड़े जाने के कारण गोलाघाट जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है।  आठ जिले के एक लाख से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं।

आप के आठ विधायकों ने पंजाब इकाई को स्वायत्तशासी घोषित किया

पंजाब में आम आदमी पार्टी के कुछ विधायकों ने बगावत करते हुए पार्टी की पंजाब इकाई को स्वायत्तशासी घोषित किया है और मौजूदा संगठनात्मक व्यवस्था भंग कर दी है। इन विधायकों का नेतृत्व कर रहे सुखपाल सिंह खैरा ने कल बठिंडा में स्पष्ट किया कि पार्टी की पंजाब इकाई अब दिल्ली का और हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करेगी। श्री खैरा ने अगले सप्ताह पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई है। इनके विद्रोह को देखते हुए आम आदमी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने पंजाब इकाई के विधायकों को दिल्ली बुलाया था।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today