Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

किसान परंपरागत खेती से जैविक की ओर बढ़ें

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि किसान परंपरागत खेती से जैविक खेती की ओर बढ़ें। रासायनों के बढ़ते उपयोग से मिट्टी पर दुष्प्रभाव के साथ उत्पादन भी प्रभावित होने लगा है। उन्होंने कहा कि किसान परंपरागत खेती से धीरे-धीरे निकलें और जैविक खेती को अपनाएँ। केंद्र और राज्य सरकार भी जैविक उत्पादों के अच्छे मूल्य दिलाने के लिए प्रयास कर रही है।

राजभवन 11 से 15 अगस्त तक बच्चों के लिए दिनभर खुला रहेगा

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों के भ्रमण के लिए राजभवन को दिनभर खुला रखने के निर्देश दिये हैं। राज्यपाल के निर्देशानुसार राजभवन आने वाले छात्र-छात्राएँ और अन्य बच्चे 11 से 15 अगस्त, 2018 तक प्रात: 11 बजे से रात्रि 11 बजे तक यहाँ प्रवेश कर सकेंगे। इस अवसर पर पूरे राजभवन में विशेष रूप से आकर्षक विद्युत साज-सज्जा देखने को मिलेगी। इस दौरान राजभवन परिसर में देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्र भी लगाये जायेंगे।

आश्रय स्थलों का हर महीने होगा निरीक्षण : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज निवास पर उच्च स्तरीय बैठक में प्रदेश में आश्रय स्थलों का हर महीने निरीक्षण करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने निजी संचालकों द्वारा चलाये जा रहे बालिकाओं के छात्रावासों के लिये भी नियम बनाने के निर्देश दिये। पत्रकार वेलफेयर सोसायटी के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से मन व्यथित होता है।  चौहान ने बताया कि बालिका छात्रावास में एनजीओ संचालक द्वारा मूक-बधिर युवती से ज्यादती करने की अप्रिय घटना का दोषी पकड़ा गया है और उसे कड़ी सजा दिलाई जायेगी।

उच्चतम न्यायालय की आश्रय गृहों में यौन उत्पीड़न की घटनाओं पर गंभीर चिंता

उच्‍चतम न्‍यायालय ने बिहार और उत्‍तर प्रदेश में आश्रय गृहों में बालिकाओं तथा महिलाओं के यौन उत्‍पीड़न की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। शीर्ष न्‍यायालय ने इस मामले पर आज हुई सुनवाई के दौरान यह टिप्‍पणी की।

भारत के अजय जयराम ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में

भारत के अजय जयराम, रितुपर्णा दास और मिथुनमंजूनाथ वियतनाम ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्‍वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। होची मिन्‍ह में कल 13वीं वरीयता के जयराम ने शीर्ष वरीयता प्राप्‍त ब्राजील के येगोरकोएल्‍हो को हराया। पूर्व राष्‍ट्रीय चैम्पियन रितुपर्णा ने चीन ताइपे के सुंग शूओयुन को  पराजित किया। युवा मंजूनाथ ने थाइलैंडके अदुलरक नामकुल को शिकस्‍त दी।

केरल में दो दिन से बारिश जारी, बाढ़ के कारण 26 लोगों की मृत्यु

केरल में पिछले दो दिन से जारी बारिश और बाढ़ के कारण 26 लोगों की मृत्‍यु हो गईहै। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभिन्‍न प्रभावित जिलों में राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल, सेना, नौसेनाऔर तटरक्षक बल की टीमें बचाव कार्यों के लिए तैनात की गई हैं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस मुद्दे पर केरल के मुख्‍यमंत्री से बात की है और प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता का आश्‍वासन दिया है।

कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष का रॉफेल मुद्दे पर संसद भवन परिसर में प्रदर्शन

कांग्रेस के नेतृत्‍व में विपक्ष ने आज रॉफेल मुद्दे पर संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्‍व में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, राष्‍ट्रीय जनता दल, राष्‍ट्रवादी कांग्रेसपार्टी और मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के नेताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया तथा भारत और फ्रांस के बीच इस विमान सौदे में कथित गड़बड़ी के विरोधमें नारे लगाए।

जैव ईंधन के इस्तेमाल से किसानों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जैव ईंधन के इस्‍तेमाल से किसानों के जीवनमें क्रांतिकारी बदलाव आयेगा और सरकार कूडे-कचरे को जैव ईंधन में बदलने के लिए बड़ानिवेश कर रही है। विश्व जैव ईंधन दिवस 2018 के उपलक्ष्य में नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रमको संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश भर में दस हजार करोड़ रुपये की लागतसे बारह आधुनिक जैव ईंधन रिफाइनरी स्‍थापित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी देने वाले 2 युवक गिरफ्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जान से मारने की धमकी देने वाले 2 युवक गिरफ्तार किए गए हैं। इन लोगों ने पांच दिन के भीतर पांच पोस्ट कर ये धमकियां दीं। गिरफ्तार आरोपियों में से एक पाकिस्तान की जेल में भी बंद रहा है।

प्रदेश की 8 वक्फ कमेटियां डिफाल्टर घोषित

प्रदेश की आधा दर्जन से ज्यादा कमेटियों को मप्र वक्फ बोर्ड ने डिफाल्टर घोषित कर दिया गया है। इन्हें बोर्ड ने अधिनियम की धारा 67 (2) का नोटिस दिया है। लोन वापसी की कवायद शुरू कर दी है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today