-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
एक्सीलेंस कॉलेज में प्रवेश के लिये 60 प्रतिशत अंक की अनिवार्यता पर छूट
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय उत्कृष्ट महाविद्यालयों में प्रवेश के लिये विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए अर्हकारी परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता को समाप्त किया गया है। पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिये न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता लागू नहीं होगी। प्रवेश प्रक्रिया में अनुसूचित-जाति, अनुसूचित-जनजाति, पिछड़ा वर्ग (क्रीमिलेयर छोड़कर) और दिव्यांग श्रेणी के आवेदकों को नियमानुसार स्थान आरक्षित है।
मराठा आरक्षण समर्थक संगठनों के आह्वान पर आज बंद
महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण समर्थक संगठनों के आह्वान पर आज के बंद को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गये हैं। पिछले महीने मराठा समूहों के विरोध प्रदर्शनों के दौरान राज्य के विभिन्न भागों में बड़े पैमाने पर हिंसा और आगजनी की घटनाएं हुई थी।
नागासाकी पर हुए परमाणु बम विस्फोट की आज 73वीं बरसी है
जापान के दक्षिण पश्चिमी शहर नागासाकी पर हुए परमाणु बम विस्फोट की आज 73वीं बरसी है। इस अवसर पर पीस पार्क में आज सुबह एक समारोह आयोजित किया जा रहा है। श्री एंतोनियो गुत्तरॅश इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले संयुक्त राष्ट्र के पहले प्रमुख होंगे। प्रधानमंत्री शिंजो आबे के अलावा हमले में बचे और मारे गये लोगों के परिजन भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
अमरीका रूस पर नये प्रतिबंध लगा रहा है
अमरीका ने कहा है कि वह ब्रिटेन में नर्व गैस हमले में रूस के शामिल होने के मामले में रूस पर नये प्रतिबंध लगा रहा है। ब्रिटेन के नागरिक सर्गेई स्क्रिपाल और उनकी बेटी यूलिया पर मार्च में हुए हमले में नर्व गैस के इस्तेमाल के मामले में यह प्रतिबंध लगाये गये हैं।
महमूद खान को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का नया मुख्यमंत्री मनोनीत किया
पाकिस्तान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री इमरान खान ने महमूद खान को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का नया मुख्यमंत्री मनोनीत किया है। जुलाई में हुए आम चुनाव में श्री महमूद स्वात जिले की सीट पर विजयी हुए थे।
अमरीका और चीन के बीच व्यापारिक तनातनी और बढ़ गई है
अमरीका और चीन के बीच व्यापारिक तनातनी और बढ़ गई है। चीन ने 16 अरब डॉलर मूल्य के अमरीकी सामानों पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने की घोषणा की है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने बताया कि चीन से आयातित सामान पर इतना ही आयात शुल्क लगाने की ट्रंप प्रशासन की हाल की घोषणा के जवाब में यह फैसला किया गया है। नया आयात शुल्क इस महीने की 23 तारीख से लागू हो जाएगा।
लोकसभा में सदस्य अब पांच और भाषाओं में बोल सकते हैं
लोकसभा में सदस्य अब पांच और भाषाओं में बोल सकते हैं। लोकसभा सचिवालय ने डोगरी, कश्मीरी, कोंकणी, संथाली और सिंधी में अनुवाद की सुविधा दे दी है। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इसकी घोषणा की।
केरल में भारी बारिश और भूस्खलन से 20 लोगों की मौत हो गई है
केरल में भारी बारिश और भूस्खलन से 20 लोगों की मौत हो गई है। राहत और बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की दो टीमें और सेना के जवान लगाए गए हैं। अधिकांश बांधों में उच्चतम स्तर तक जल पहुंच गया है और उनके फाटक खोल दिए गए हैं। नदी के किनारे रहने वालों को सतर्क कर दिया गया है।
भारत छोड़ो आंदोलन की आज 76वीं वर्षगांठ है
भारत छोड़ो आंदोलन की आज 76वीं वर्षगांठ है। 1942 में आज ही के दिन अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए मजबूर करने के वास्ते राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सभी देशवासियों को करो या मरो का नारा दिया था।









