Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

भारत जीत से एक विकेट दूर, इंग्लैंड 300 पार

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरिज के तीसरे मैच में भारत जीत से एक विकेट दूर है। भारत के 521 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम मंगलवार को लड़खड़ाते हुए 300 रनों के पार पहुंच पाई और उसके पास केवल एक विकेट बचा है। इंग्लैंड टीम के बटलर और बेन स्ट्रोक्स ही भारतीय गेंदबाजों का सामना कर सके। जहां बटलर ने शतक जमाया वहीं स्ट्रोक्स ने अर्द्धशतक बनाया।

अद्भुत नेता थे अटल जी- शिवराज सिंह चौहान

भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और कई अन्य दिग्गज नेता भावुक हो गए। श्रद्धांजलि सभा मेें कैमरामेनों ने ऐसा क्लिक किया जो अविस्मरणीय साबित होगा। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती जहां शिवराज सिंह चौहान के मंच को शेयर करने से इन दिनों बचती हैं, वे मंच पर उनके साथ थीं। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान भी प्लेटफार्म मायूस नजर आए। सीएम ने यहां भी मंच पर जबरदस्त भावुक होकर बाजपेयी के प्रति श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, राजीव सिंह, प्रकाश जैन, पंकज चतुर्वैदी व नरेंद्र सलूजा आदि भी पहुंचे।

तमिलनाडु के कृष्णागिरी में पर्यावरण फ्रेंडली गणेश प्रतिमा बनाई

तमिलनाडु के कृष्‍णागिरी जिले में भगवान गणेश की ऐसी प्रतिमाएं बनाई गई हैं, जिनसे पर्यावरण पर प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा। इन प्रतिमाओं को टेपिओका पाउडर और कागज की लुग्‍दी से बनाया गया है तथा इनकी बहुत मांग है।

योगी आदित्यनाथ ने निशानेबाज सौरभ को पचास लाख रूपए पुरस्कार देने की घोषणा की

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने स्‍वर्ण पदक जीतने वाले मेरठ के निशानेबाज सौरभ चौधरी को बधाई दी है और उन्‍हें पचास लाख रूपए पुरस्‍कार  देने की घोषणा की है। मुख्‍यमंत्री ने सौरभ चौधरी को राज्‍य सरकार में राजपत्रित अधिकारी बनाने की भी घोषणा की है। श्री आदित्‍यनाथ ने टीम स्‍पर्धा में कांस्‍य पदक जीतने वाले  निशानेबाज रवि कुमार को भी बीस लाख रुपए पुरस्‍कार देने की घोषणा की है।

भारत ने कहा व्हाट्सएप से अपना स्थानीय कार्यालय खोले

भारत ने फर्जी मैसेज की समस्‍या से निपटने के लिए व्हाट्सएप से अपना स्थानीय कार्यालय खोलने को कहा है। इलैक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने व्‍हाट्सएप के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी चैरिस डेनियल्‍स से नई दिल्ली में मुलाकात के बाद पत्रकारों को यह जानकारी दी।

जम्मू कश्मीर में वाहन के नदी में गिरने से करीब एक दर्जन लोगों की मौत

जम्‍मू कश्‍मीर के किश्‍तवार जिले में एक वाहन के चेनाब नदी में गिर जाने से 11 व्‍यक्तियों के मरने की आशंका है। दुर्घटना में एक व्‍यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ।  तीन शव निकाले जा चुके हैं।

उप्र के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में हल्की से लेकर भारी बारिश

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में हल्की से लेकर भारी बारिश हुई है, जिसमें 4 लोगों की जान चली गई।  भारी बारिश में राजधानी लखनऊ में कल देर शाम एक इमारत गिर गई।

पीडीएस के लिये 29.59 लाख क्विंटल खाद्यान्न आवंटित

मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना में सितम्बर माह के लिये 29 लाख 59 हजार 884 क्विंटल खाद्यान्न आवंटन जारी किया गया है। खाद्य विभाग द्वारा जारी आवंटन आदेश में 22 लाख 17 हजार 359 क्विंटल गेहूँ और 7 लाख 42 हजार 525 क्विंटल चावल का आवंटन जारी किया गया है।

अटलबिहारी वाजपेयी की अस्थिया आज मप्र लाई जाएंगी

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में आज मध्य प्रदेश के भोपाल और ग्वालियर सहित कई शहरों में शोक सभाओं का आयोजन किया जाएगा।  वाजपेयी जी की अस्थिया आज मध्य प्रदेश लाई जाएंगी।

सुप्रीमकोर्ट का तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवारों के परिणाम पर लगी रोक हटाने से इंकार

उच्चतम न्यायालय ने पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग की उस याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली है जिसमें पंचायत चुनाव के लिए इलेक्ट्रॉनिक नामांकन स्वीकार करने के कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी गई थी। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्र तथा न्यायमूर्ति ए. एम. खानविलकर और डी. वाई. चंद्रचूड़ की पीठ ने कहा कि न्यायालय राज्य चुनाव

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today