Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

प्रधानमंत्री दो दिन के दौरे पर वाराणसी में

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज दो दिन के दौरे पर  वाराणसी जा रहे हैं। वे वहां शाम को स्‍कूली बच्‍चोंके साथ अपना 68वां जन्‍मदिन मनाएंगे। प्रधानमंत्री कल पांच सौ करोड़ रूपये की विभिन्‍नविकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और कुछ परियोजनओं की आधारशिला रखेंगे।  श्री मोदी के जन्‍मदिन के उपलक्ष्‍य में शहर में कई कार्यक्रम आयोजितकिये जा रहे हैं।

एयर टैक्सी चलाए जाने का प्रस्ताव फाइलों में बंद हुआ

राज्य शासन ने पर्यटन की दृष्टि से दो साल पहले बच्चों को एयर टैक्सी में घुमने की योजना शुरू होने के पहले ही फाइलों मे बंद हो गए हैं। प्रभातम एविएशन को टर्मनेट करने का नोटिस राज्य सरकार ने जारी कर दिया है।

23 सितंबर को अजाक्स एट्रोसिटी एक्ट के समर्थन में करेगा सम्मेलन

एट्रोसिटी एक्ट के संशोधनों को लेकर अब विरोध और समर्थन करने वाले वर्गों के बीच संघर्ष के हालात बन रहे हैं। सपाक्स और सवर्ण समाज के आंदोलनों और बयानों के बाद अजाक्स भी मैदान में उतर आया है। 23 सितंबर को अजाक्स बड़ा सम्मेलन करने की तैयारी में जुटा है।

एट्रोसिटी एक्ट पर करणी सेना का उज्जैन में शक्ति प्रदर्शन

उज्जैन में रविवार को सड़कों पर जनसैलाब उमड़ गया। एट्रोसिटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ करणी सेना ने यह शक्ति प्रदर्शन किया। इसमें अनारक्षित वर्ग के एक लाख लोगों के आने का दावा किया गया।

मानवरहित रेलवे फाटकों पर जल्दी ही गेट मित्र तैनात होंगे

उत्तर प्रदेश में एक सौ छह मानवरहित रेलवे फाटकों पर जल्दी ही गेट मित्र तैनात किए जाएंगे। इसके लिए चार सौ अवकाशप्राप्त सैनिकों की सेवाएं लेने के प्रयास किए जा रहे हैं। ये फाटक लखनऊ-कानपुर, लखनऊ-वाराणसी और लखनऊ-प्रयाग मार्ग पर हैं।

गोदामों में रखी जब्त शराब को 30 तक नष्ट करें

बिहार सरकार ने पुलिस अधिकारियों से राज्‍य के विभिन्‍न थानों और गोदामों में रखी जब्‍त शराब को 30 सितंबर तक नष्‍ट करने का निर्देश दिया है।

प्रशांत किशोर जनता दल यूनाइटेड पार्टी में शामिल

जनता दल यूनाइटेड कार्यकारिणी की बैठक पार्टी अध्‍यक्ष नीतीश कुमार की अध्यक्षता में पटना में जारी है।  बैठक में मुख्य रूप से एनडीए गठबंधन के दलों के बीच  सीटों के बटंवारे और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं और 2014 के चुनाव में पार्टी ने केवल दो सीटें जीती थी।  चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर आज पटना में जनता दल यूनाइटेड अध्‍यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए।

पीएसएलवी सी-42 को प्रक्षेपित किया जाएगा

ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान – पीएसएलवी सी-42 को आज रात दस बजकर आठ मिनट पर प्रक्षेपित किया जाएगा। श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र में प्रक्षेपण की गिनती सुचारू रूप से चल रही है। यह पूर्ण रूप से वाणिज्यिक मिशन हैं। यह अंतरिक्षयान ब्रिटेन के दो उपग्रह – नोवा एसएआर और एस1-4 को अंतरिक्ष में ले जाएगा।  प्रक्षेपण की 33 घंटे की गिनती कल दोपहर बाद 1 बजकर 8 मिनट पर शुरू हुई थी।

देशभर में पर्यटन पर्व आज से शुरू

देशभर में पर्यटन पर्व आज से शुरू हो रहा है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज नई दिल्ली के राजपथ  में इस कार्यक्रम का शुभारंभ कर रहे हैं। इसका उद्देश्य पर्यटन के लाभ और देश की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करना है। पर्यटन मंत्रालय इस पर्व का आयोजन केन्द्र सरकार के मंत्रालयों, राज्य सरकारों और अन्य पक्षों के साथ मिलकर कर रहा है।

जम्मू कश्मीर में ग्राम पंचायत चुनावों की घोषणा

जम्मू-कश्मीर में इस वर्ष नवंबर-दिसंबर में नौ चरणों में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। ये चुनाव नवंबर में 17, 20, 24, 27 और 29 तारीख को तथा दिसंबर में 1, 4, 8 और 11 तारीख को होंगे। इन चुनावों में, मतपत्र पेटियों का उपयोग किया जाएगा और राज्य के भीतर या बाहर रहने वाले सभी कश्मीरी प्रवासी मतदाताओं को डाक मतपत्र दिए जाएंगे। राज्य के दो प्रमुख राजनीतिक दलों नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने नगरपालिका तथा पंचायत चुनावों में हिस्सा लेने की घोषणा की है। भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि वह इन चुनावों में शामिल होगी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today