23 सितंबर को अजाक्स एट्रोसिटी एक्ट के समर्थन में करेगा सम्मेलन

एट्रोसिटी एक्ट के संशोधनों को लेकर अब विरोध और समर्थन करने वाले वर्गों के बीच संघर्ष के हालात बन रहे हैं। सपाक्स और सवर्ण समाज के आंदोलनों और बयानों के बाद अजाक्स भी मैदान में उतर आया है। 23 सितंबर को अजाक्स बड़ा सम्मेलन करने की तैयारी में जुटा है। राज्य सरकार के सामने आरक्षण को लेकर मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। माना जा रहा है कि पार्टी हाईकमा ने इस ज्वलंत मुद्दे को फिलहाल अनुछुआ ही रखा जाएगा। वहीं, अजाक्स अब एक्ट के संशोधनों को लेकर 23 सितंबर को भेल दशहरा मैदान में बड़ा सम्मेलन करने जा रहा है। ओबीसी के सामान एससी/एसटी को भी लोकसभा व विधानसभा में 52 फीसदी आरक्षण देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today