Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

इंदौर की कार होशंगाबाद रोड पर एक्सीडेंट, 2 लोग घायल

भोपाल से होशंगाबाद रोड पर मिड घाट एक कार का बहुत ही खतरनाक एक्सीडेंट हुआ। कार है जो पूरी तरह से आगे व पीछे से क्षतिग्रस्त हुई है उसमे लोगो तो मुश्किल ही बचे हो। उसका नंबर MP09CF5162 है जो इंदौर के किसी रविन्द्र रावत के नाम रजिस्टर्ड है सभी भाइयो से निवेदन है कि उपरोक्त जानकारों सभी और इंदौर से सम्बंदित ग्रुप में डाल दे हो सकता है उनके किसी परिचित या परिवार तक पहुच सके।

इंदौर में एट्रोसिटी एक्ट के विरोध में प्रदर्शन

इंदौर में शनिवार को एससी एसटी एक्ट में हुए संशोधन को लेकर के  विरोध में सवर्ण सेना द्वारा  प्रदर्शन किया गया।  राष्ट्रपति के नाम दिए गये ज्ञापन में एक्ट को वापस लेने की मांग की गई।

महिला अारक्षक को अश्लील मैसेज भेजता था सिपाही

भोपाल में एक पुलिस आरक्षक के खिलाफ कमला नगर थाने विभाग की ही एक महिला आरक्षक की शिकायत कर मामला दर्ज कराया है। महिला आरक्षक का आरोप है कि सिपाही उसे फेसबुक पर अश्लील फोटो और एसएमएस भेजता था।

अब रीजनल कॉलेज के हॉस्टल प्रबंधन पर लगे आरोप

भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन के हॉस्टल की बदइंतजामी के खिलाफ कांग्रेस बड़ा आंदोलन बन सकता है। यहां हॉस्टल की छात्राओं ने प्रंबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। अनशन करने वाली छात्राओं के साथ उसमें शामिल छात्र व छात्राओं से बातचीत कर सकते हैं।

लोकसभा अध्यक्ष 16-17 को भोपाल प्रवास पर

इंदौर की सांसद एवं लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन 16 और 17 सितंबर को भोपाल के प्रवास पर रहेंगी। वे 16 सितंबर को प्रातः 10:00 बजे इंदौर से 11 बजे भोपाल पहुंचेगी।

पट्टा रहित किसान परेशान, युवा किसान अर्जुन आर्य 5 दिनों से अनशन पर

खुद मुख्यमंत्री की विधानसभा बुदनी में किसान विशेषकर पट्टा रहित किसान बेहद परेशान हैं। इनके अधिकारों के लिए युवा किसान नेता अर्जुन आर्य 5 दिनों से अनशन पर बैठे थे। लेकिन 13 सितंबर की रात को अचानक अनशन स्थल से उठाकर जेल में डाल दिया गया। उन्हें 14 और 15 सितंबर को भी जमानत नहीं दी गयी, जबकि उनके साथ के अन्य लोगों को जमानत दे दी गयी है। अर्जुन राय के नेतृत्व को कोई तोड़ नहीं सकता।

स्वच्छता में मध्यप्रदेश बनेगा देश का चैम्पियन

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर शुरू किए गए देशव्यापी ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के पहले दिन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने यहाँ रामानंद कॉलोनी में सफाई कर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। अभियान का समापन महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को संपन्न होगा। स्वच्छता ही सेवा अभियान में समाज की नामी हस्तियां भाग लेंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अभियान की शुरूआत करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश पूरे देश में स्वच्छता का चैम्पियन बनेगा। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग के बिना यह लक्ष्य हासिल नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे 2 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान में प्रत्येक दिन अपने दिन की शुरूआत स्वच्छता कार्य सम्पन्न कर करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिये सरकार के साथ प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

गन्ना उत्पादक किसान निराश न हों

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में कहा कि गन्ना उत्पादक किसान निराश न हों, उनकी क्षेत्रीय माँगों की समय रहते पूर्ति की जायेगी। श्री चौहान ने इस मौके पर नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में 93 करोड़ 30 लाख रूपये लागत के 12 और तेन्दूखेड़ा में 36 करोड़ 30 लाख रूपये लागत के 5 विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया।

असम के छह जिलों में बाढ़ का लगभग एक लाख लोगों पर असर

असम के छह जिलों में बाढ़ का लगभग एक लाख लोगों पर असर हुआ है। धीमाजी और चिरांग जिलों के राहत शिविरों में डेढ़ हजार से अधिक बाढ़ पीड़ितों ने शरण ले रखी है। बाढ़ के पानी से कृषि क्षेत्र जलमग्न हो गया है। ऊपरी असम में पानी के बढ़े स्तर के कारण कुछ स्थानों पर नौका सेवा स्थगित की गई है।

अरुणाचल प्रदेश में आई बाढ़ में दो लोगों की मौत तीन लापता

अरुणाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार वर्षा के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्‍खलन से कई स्‍थानों पर भारी तबाही हुई है। ईटानगर में वर्षा से जुड़ी घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लापता हैं। कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today