-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
भारत स्काउट एवं गाइड मध्य प्रदेश में कौन आशिक मिजाज, सरकार ने बैठाई जांच
मध्य प्रदेशके भारत स्काउट और गाइड में महिला कर्मचारियों के साथ आशिक मिजाजी की जा रही है जिसको लेकर महिलाओं ने एक शिकायत राज्य शासन को भेजी है। आखिरी क्या है आशिक मिजाजी का यह मामला, इसकी जांच के लिए सरकार ने महिला उत्पीड़न की कमेटी बना दी है। पढ़िये रिपोर्ट।
भारत स्काउट एवं गाइड मध्य प्रदेश संस्था में महिला कर्मचारियों के साथ उत्पीड़न की घटनाएं होने की जानकारी राज्य शासन को लगी थी जिसमें शुक्रवार को एक्शन लेते हुए स्कूल शिक्षा विभाग की उप सचिव श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय को जांच सौंपी गई। उनकी सहायता के लिए लोक शिक्षण संचालनालय की अपर संचालक कामना आचार्य व संयुक्त संचालक रेखा पटेल को भी दिया गया।
स्कूल शिक्षा विभाग में शिकायत पहुंची
स्कूल शिक्षा विभाग में भारत स्काउट एवं गाइड मध्य प्रदेश संस्था की महिला कर्मचारियों ने शिकायत भेजी थी कि उनके यहां महिलाओं को उत्पीड़ित किया जा रहा है। महिला कर्मचारियों के साथ छेड़छाड़ या उत्पीड़न जैसी घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए राज्य शासन ने जांच कमेटी बनाकर तुरंत जांच के निर्देश दिए। देखना यह है कि भारत स्काउट एवं गाइड मध्य प्रदेश में कौन है आशिक मिजाज व्यक्ति है जिसको लेकर वहां की महिला कर्मचारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, crime, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india, police, politics




Leave a Reply