अहमदाबाद-बरौनी-अहमदाबाद विशेष ट्रेन आठ अक्टूबर से 12 नवंबर तक चलेगी

त्योहारों को देखते हुए रेल प्रशासन ने अहमदाबाद और बरौनी के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है जो आठ अक्टूबर से 12 नवंबर के बीच चलेगी। यह मध्य प्रदेश के कई स्टेशनों से गुजरेगी। पढ़िये रिपोर्ट।

रेल प्रशासन द्वारा त्यौहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 09413 और 09414 अहमदाबाद-बरौनी-अहमदाबाद विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन छह-छह ट्रिप लगाएगी। यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गन्तव्य को जाएगी।
गाड़ी संख्या 09413 अहमदाबाद से बरौनी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार आठ अक्टूबर से 12 नवंबर तक अहमदाबाद स्टेशन से शाम चार बजकर 35 मिनिट पर प्रस्थान करेगी और अगले दिन बुधवार को सुबह छह बजकर पांच मिनिट पर इटारसी और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन गुरुवार को अलसुबह चार बजे बरौनी स्टेशन पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09414 बरौनी से अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को दस अक्टूबर से 14 नवंबर तक बरौनी स्टेशन से प्रातः छह बजे प्रस्थान करके अगले दिन शुक्रवार को सुबह छह बजकर 10 मिनिट पर इटारसी और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए रात 11 बजकर 15 मिनिट पर अहमदाबाद स्टेशन पहुँचेगी।

इस गाड़ी में दो वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, आठ वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, आठ शयनयान श्रेणी, दो सामान्य श्रेणी, एक-एक एसएलआरडी एवं जनरेटर कार सहित कुल 22 कोच रहेंगे।

रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में आनंद जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, सूरत, उधना जंक्शन., नंदुरबार, जलगांव जंक्शन., भुसावल जंक्शन., खंडवा जंक्शन., इटारसी जंक्शन, जबलपुर, कटनी जंक्शन, सतना जंक्शन, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छिवकी जंक्शन, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा जंक्शन, दानापुर, पाटलिपुत्र जंक्शन, सोनपुर जंक्शन एवं हाजीपुर जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today