-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सोनभद्र-कुशीनगर के बाद अब भोपाल की लुटेरी दुल्हन राजस्थान में मिली, गैंग ने रची युवती की तीसरी शादी
देशभर में इन दिनों कुंवारे लड़कों को शादी के नाम पर लूटने वाली गैंग सक्रिय है जो खूबसूरत लड़की को दिखाकर शादी कराती हैं और फिर ससुराल में लड़-झगड़कर या बीमारी के बहाने से शादी में मिला कीमती सामान समेटकर ससुराल से भगाकर दूसरे शिकार की तलाश में जुट जाती है। ऐसी एक गैंग भोपाल में पकड़ी गई है जिसने राजस्थान में एक शिकार बनाया था लेकिन गुमशुदगी रिपोर्ट से गैंग का पर्दाफाश हो गया। पढ़िये रिपोर्ट।
उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में इन दिनों कुंवारे लड़कों को शादी करके दुल्हनों के कीमती सामान के साथ लापता हो जाने की घटनाएं बढ़ रही हैं। सोनभद्र और कुशीनगर के साथ सिंगरौली और भोपाल, झालावाड़ में इस तरह की गैंग की घटनाएं सामने आई हैं। ताजा मामला भोपाल का है जहां की गैंग ने झालावाड़ में एक कुंवारे युवक के साथ शादी रचाई और जिस लड़की की गैंग ने शादी कराई उसकी पहले भी दो अन्य कुंवारे लड़कों से गैंग शादी करा चुका है।
ऐसे खुला मामला
भोपाल में करीब दो सप्ताह पहले 17 अप्रैल को अशोका गार्डन क्षेत्र की एक महिला ललिता मानेकर ने बरखेड़ी में रहने वाली अपनी बेटी सरिता महाजन के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। सरिता महाजन के दो मासूम बच्चे भी थे तो पुलिस ने इसमें विशेष रुचि ली। फरियादी ललिता ने कुछ दिन बाद बताया कि उसकी बेटी को डेढ़ लाख रुपए में बेच दिया गया है। इसके आधार पर पुलिस ने तफ्तीश की तो मंडीदीप की सुनीता ठाकुर नाम की महिला और हिनोतिया के सोहेल खान का नाम सामने आया। सुनीता और सोहेल दोनों का पुराना अपराधिक रिकॉर्ड होने से पूछताछ मं उन्होंने कहा कि ललिता की सहमति से सोहेल के माध्यम से राजस्थान में शादी कराए जाने की बात बताई तो लापता युवती की तलाश में पुलिस झालावाड़ पहुंची जहां उसे बरामद किया गया। उसके बयान के आधार पर लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश हुआ।
ऐसे करते थे वारदात
भोपाल की लुटेरी दुल्हन गैंग की महिला और पुरुष कुंवारे लड़कों की तलाश करने के बाद लड़की के रिश्तेदार बनकर संबंधित परिवार से मिलते थे। राजस्थान के झालावाड़ में सरिता महाजन की जिस युवक से शादी कराई थी, उसके परिवार से सुनीता ठाकुर ने लड़की की मौसी अनीता के रूप में परिचय दिया तो सोहेल को भाई राकेश बताया। सरिता महाजन को गुंजन नाम बताया और उसका फर्जी आधारकार्ड दिखाकर नोटरी के माध्यम से शादी करा दी थी। अब तक सरिता महाजन उर्फ गुंजन की गैंग तीन शादी कराकर दूल्हों के परिवारों को लूट चुका था।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, धर्म व संस्कृति, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, crime, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india, police




Leave a Reply