मध्य प्रदेश में मोहन सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 10 आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं जिससे कई अन्य आईएएस अधिकारियों के प्रभार भी प्रभावित हुए हैं। लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभालने वाले मोहम्मद सुलेमान को आखिरकार वहां से हटाकर कृषि उ्पादन आयुक्त बना दिया गया है तो एसएन मिश्रा की गृह विभाग में वापसी की गई है। पढ़िये रिपोर्ट।
लोकसभा चुनाव के बाद मोहन सरकार ने पहली बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं जिनमें प्रत्यक्ष रूप से 10 अधिकारी प्रभावित हुए हैं तो कई अन्य अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हुए हैं। सबसे बड़ा सरकार का फैसला स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से जमे मोहम्मद सुलेमान को हटाने का रहा है। सुलेमान शिवराज सरकार के कार्यकाल में काफी समय स्वास्थ्य विभाग में रह चुके थे। अभी उनके साथ विवेक कुमार पोरवाल भी प्रमुख सचिव के रूप में काम देख रहे थे और सरकार ने दोनों अधिकारियों को हटाकर संदीप यादव को जिम्मेदारी दी है। मोहन सरकार ने सुलेमान को कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया है और उनके स्थान पर स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संदीप यादव को सौंपी गई है। संदीप आयुक्त को मोहन सरकार ने अपने कार्यकाल के शुरुआत में ही जनसंपर्क आयुक्त बनाया था और उसके बाद उन्हें आयुक्त से प्रमुख सचिव जनसंपर्क विभाग बनाया गया। अब उन्हें स्वास्ध्य विभाग के साथ गैस राहत विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई है।
गृह विभाग में फिर बदलाव गृह विभाग के प्रमुख के रूप में अब सरकार ने कृषि उत्पादन आयुक्त एसएन मिश्रा की पदस्थापना की है जो कुछ साल पहले प्रमुख सचिव के रूप में यह जिम्मेदारी संभाल चुके थे। संजय दुबे को कुछ समय ही गृह विभाग में मौका मिला। डीपी आहुजा को लोक निर्माण विभाग से हटाकर एसीएस केसी गुप्ता को जिम्मेदारी गई है। आहुजा को मछुआ कल्याण और मत्स्य पालन विभाग जैसे कुछ अन्य जिम्मेदारियां दी गई हैं। तबादला आदेशों से 10 अधिकारियों के अलावा वरिष्ठ आईएएस अधिकारी निकुंज श्रीवास्तव, नवनीत कोठारी, अशोक वर्णवाल, संजय कुमार शुक्ला, सुखबीर सिंह भी प्रभावित हुए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व एवं केन्द्र और राज्य की डबल इंजन सरकार के प्रभावी समन्वय के फलस्वरूप आज देश में बुनियादी ढांचा विकास को गति मिल रह - 14/01/2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि संकल्प से समाधान अभियान जनसामान्य को कल्याणकारी हितग्राही मूलक योजनाओं का सुगमता से लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आरंभ किया गया है। अभियान के अंतर्गत स - 14/01/2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय एकात्मता और कृषि संस्कृति के प्रतीक माघ बिहू, भोगी, उत्तरायण एवं पोंगल पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ये सभी - 14/01/2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को स्नान-दान एवं उपासना के पर्व मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि भगवान सूर्य देव के आशीर्वाद से प्रदेशव - 14/01/2026
Leave a Reply