-
दुनिया
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
Buddhist Architecture में डर और साहस का दर्शनः Sanchi University में Scholars के शोधपत्रों के विचार
-
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का जन्मोत्सव आयोजन में हादसा, टेंट गिरा, अयोध्या से आए अनुयायी की मौत
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है जहां बड़ा हादसा हो गया। आयोजनस्थल पर टेंट गिर गया जिससे अयोध्या से आए शास्त्री के एक अनुयायी की मौत हो गई तो आठ अन्य घायल हो गए।
छतरपुर स्थित |बागेश्वर सरकार धाम में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसके लिए बड़ा पंडाल लगाया गया है। पंडाल में लोहे के खंभों का उपयोग किया गया मगर इसी बीच जिले में तेज बारिश हुई। इससे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए मध्य प्रदेश ही नहीं उत्तर प्रदेश तथा अन्य राज्यों से उनके अनुयायी भी पहुंचे थे। बारिश की वजह से अनुयायियों ने टेंट के नीचे शरण ली। मगर अचानक ही टेंट गिर गया। इससे बड़ा हादसा हो गया।
अयोध्या के श्याम लाल की मौत
हादसे में अयोध्या के पास बस्ती जिले में स्थित चौरी सिकंदरपुर के श्यामलाल कौशल की मौत हो गई। वहीं, आठ अन्य लोग घायल हो गए। कौशल अपने दामाद के साथ बागेश्वर धाम पहुंचा था। गुरुवार को सुबह धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दर्शन के लिए वे पहुंचे थे और शुक्रवार को जन्मोत्वस कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें वापस लौटना था मगर हादसे में उनकी मौत हो गई। उसके शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
Posted in: bhopal, bhopal news, desh, Uncategorized, अन्य, देश, धर्म व संस्कृति, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india




Leave a Reply