-
दुनिया
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
ऑपरेशन सिंदूर ने बताया आतंकवादियों का छद्म युद्ध, प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा, गोली चलाई जाएगी तो गोले चलाकर देंगे जवाब
-
मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर कामलीला, नेताजी की महिला शिक्षक मित्र संग आशिकी का वीडियो वायरल
-
भोपाल कलेक्टर के कर्मचारियों को गधे-घोड़े कहना का एक बॉस पर लगा आरोप, जानिये कौन है बॉस

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कलेक्ट्रेट की एक शाखा के कर्मचारी उनकी बॉस की नजर में गधे और घोड़े हैं। यह आरोप कर्मचारियों ने जिले, संभाग और राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजे एक शिकायत पत्र में लगाया है। जानिये यह कौन है बॉस और भोपाल कलेक्ट्रेट की किस शाखा के कर्मचारियों ने लगाया है यह आरोप।
भोपाल कलेक्ट्रेट की भू-अभिलेख शाखा के कर्मचारियों प्रमुख सचिव राजस्व, आयुक्त- भू अभिलेख ग्वालियर, आयुक्त भोपाल संभाग और कलेक्टर भोपाल को एक शिकायत पत्र दिया है। इसमें कर्मचारियों ने अपनी शाखा की प्रमुख अधीक्षक पर आरोप लगाया है कि वे उनके साथ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करती हैं। अपमान करती रहती हैं। उल्लेखनीय है कि भोपाल कलेक्टर की भू-अभिलेख शाखा की अधीक्षक दुर्गा पटले हैं।
गधे-घोड़े कहने के आरोप
कर्मचारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत में कहा है कि अधीक्षक कर्मचारियों कहती हैं कि वे गधे हैं, घोड़े हैं। इसके अलावा भी कई अपमानजनक टिप्पणियां करती हैं। कार्यालय में आने वाले बाहरी व्यक्तियों के सामने भी इस तरह की टिप्पणियां करके उन्हें दूसरे के सामने अपमानित करती हैं। कर्मचारियों ने इसे मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन बताया और आपत्तिजनक बताया है।
मानसिक प्रताड़ना देने पर कार्रवाई की मांग
कर्मचारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि वे भोपाल की भू अभिलेख शाखा अधीक्षक द्वारा उन्हें दी जा रही मानसिक प्रताड़नाओं के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करें। अपने पद को लेकर कर्मचारियों को धमकाये जाने तथा पद के अधिकारों का अनुचित प्रयोग कर पदीय दायित्वों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों ने मांग की है कि तुरंत शाखा अधीक्षक का अन्य कार्यालय में स्थानांतरण कर उ्न्हें मानसिक प्रताड़ना और अपमानित होने से बचाएं।
Posted in: bhopal, bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india
Leave a Reply