शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, कहा devlop country तो ठीक रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को ललकारा। केजरीवाल ने कहा कि 15 साल पहले इसी मैदान से उन्होंने कांग्रेस के सफाये की शुरुआत की थी और आज यहीं से भाजपा के सफाया करने का ऐलान कर रहे हैं। पढ़िये केजरीवाल ने किन मुद्दों पर भाजपा और पीएम मोदी व गृह मंत्री अमित शाह को घेरा।

दिल्ली की एक अदालत से शराब घोटाले में बरी किए जाने के बाद जंतर मंतर से अरविंद केजरीवाल ने फिर हुंकार भरी है और उन्होंने उनकी बात सुनने पहुंचे आप कार्यकर्ताओं व समर्थकों के बीच न केवल भाजपा बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर सीधे निशाने लगाए। गुजरात में फैले तथाकथित भ्रष्टाचार को लेकर अप्रत्यक्ष रूप से मोदी और शाह को चुनौती दी कि वहां कार्रवाई करके बताएं और वहां कार्रवाई नहीं होने के पीछे सीधे मोदी, उनकी पार्टी व उनके मित्रों के सबमें शामिल होने के आरोप लगाकर कहा 12 साल में देश को बर्बाद कर दिया है।
तंज कसा, विकसित तो ठीक रहने लायक देश बना दें
केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर तंज कसा कि विकसित देश बनाने की बातें कही जाती हैं लेकिन वे ऐसा देश ही बना दें, जो रहने लायक हो। उत्तर भारत के शहरों में प्रदूषण की स्थिति पर कहा कि इन शहरों में रहना मुश्किल हो गया है। जहां बीजिंग जैसा प्रदूषित शहर 11 साल में स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त कर लिया गया है, वहीं देश के उत्तर भारत के प्रदूषण प्रभावित शहरों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
30 हजार करोड़ की अवैध शराब का कारोबार
जंतर मंतर मैदान से केजरीवाल ने गुजरात में भ्रष्टाचार की स्थिति को लेकर कई आरोप लगाए और कहा कि वहां अवैध 20 हजार करोड़ की कोकीन से लेकर 30 हजार करोड़ के अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती। उद्घाटन के कुछ महीनों पर ढह रहे पुलों को लेकर कोई कार्रवाई नहीं होती। इसको लेकर केजरीवाल ने कहा कि इन सब में भाजपा के नेता या मोदी व उनके मित्र शामिल हैं और यही वजह है कि इतना सब होने के बाद भी कार्रवाई नहीं होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today