Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव का विरोध करते हुए ट्रांसपोर्ट्स ने बुधवार को एमपी के परिवहन सचिव मनीष सिंह से मुलाकात कर अपनी बात रखी और कहा कि इससे न केवल ट्रांसपोर्ट्स को नुकसान होगा बल्कि सरकार को भी जीएसटी में हानि होगी। पढ़िये रिपोर्ट।

All India Motor Transport Congress (AIMTC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हरीश सभरवाल के नेतृत्व में ट्रांसपोर्ट्स ने परिवहन सचिव आईएएस मनीष सिंह से मंत्रालय में मुलाकात की। बैठक में मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम (STU) की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो/वाणिज्यिक सामान ले जाने के प्रस्ताव कोलेकर चर्चा हुई। प्रस्ताव का AIMTC ने कड़ा विरोध किया। डॉ. सभरवाल ने स्पष्ट तौर पर कहा कि इस व्यवस्था से ट्रक व्यवसाय को गंभीर आर्थिक नुकसान होने के साथ सरकार को भी जीएसटी में हानि होगी क्योंकि इससे जीएसटी चोरी की संभावनाएँ बढ़ेंगी। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा से समझौता होगा जबकि केंद्र सरकार की सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता में है।
फिटनेस स्टेशनों पर चर्चा
स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान के ले जाने के प्रस्ताव के विरोध के साथ एआईएमटीसी प्रतिनिधिमंडल ने बैठक में मध्य प्रदेश में ऑटोमेटेड फिटनेस स्टेशनों (ATS) पर भी चर्चा की। कहा कि इसकी अनिवार्यता और मैनुअल फिटनेस बंद होने से परिवहन व्यवसायियों को कठिनाइयीम हो रही हैं। सभरवाल ने अनुरोध किया कि स्टेज कैरिज बसों में वाणिज्यिक सामान ले जाने के प्रस्ताव को तत्काल स्थगित किया जाए तथा प्रदेश में प्राइवेट कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बसों में अवैध रूप से वाणिज्यिक सामान की आवाजाही पर सख्त अंकुश लगाया जाए। परिवहन विभाग के साथ बैठक के दौरान विजय कालरा, हरीश डाबर, राकेश तिवारी, अमरजीत सिंह बग्गा, सीएल मुकाती, चतर सिंह भाटी, कमल पंजवानी, मोहित डाभी, दीपक खंडेलवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today