-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर बरसे। कहा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की धमकियों के कारण मोदी दबाव में हैं और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी डील को रद्द करने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं। पढ़िये राहुल गांधी ने भोपाल में जिन मुद्दों पर अपनी बात रखी, उनके कुछ अंश।
अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस और विपक्ष के आरोप हैं कि देश को मोदी सरकार ने बेच दिया है। किसान, कपड़ा उद्योग से लेकर कई सेक्टरों पर डील के कारण विपरीत असर पड़ेगा। भोपाल से कांग्रेस ने डील के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत की है और इस कड़ी में यहां मंगलवार को किसान महाचौपाल का आयोजन किया गया। इसमें शामिल हुए लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने डील को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दबाव में इस पर सहमति दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने अपनी कैबिनेट से भी इस पर चर्चा नहीं की और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी ट्रंप को सहमति देने के पहले बात नहीं की। देश का डेटा अमेरिका को डील में दे दिया गया है और आज इक्कीसवीं सदी में जिस देश के पास डेटा होगा, वही शक्तिशाली होगा।
संसद में नहीं बोलने देने को षड़यंत्र बताया
राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर संसद में नेता प्रतिपक्ष की हैसियत से उन्हें नहीं बोलने दिया गया। जब वे बोलने की शुरुआत कर रहे थे तो प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह को इशारा किया और फिर सत्ता पक्ष के सांसद उनके भाषण के बीच में टोका टाकी करने लगे। राहुल गांधी ने कहा कि यह देश के इतिहास में पहली बार हुआ जब नेता प्रतिपक्ष को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलने नहीं दिया गया।
आर्मी चीफ रहे नरवणे का दर्द बताया
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि चीन की सेना के टैंक के भारतीय सीमा पर घुसने पर आर्मी चीफ रहे नरवणे ने जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अजीत डोभाल, विदेश मंत्री जयशंकर से भारत की प्रतिक्रिया के लिए आदेश जानना चाहा तो उन्हें अकेला छोड़ दिया गया। गांधी ने कहा कि चीन की सैन्य गतिविधियों पर भारतीय सेना के एक्शन को लेकर सैन्य अधिकारी निर्णय नहीं ले सकता क्योंकि यह राजनीतिक फैसला होता है मगर इसके बाद भी उन्हें मार्गदर्शन तक नहीं दिया गया।
एपस्टिन की 30 लाख फाइल
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से एपस्टिन फाइलों को लेकर डर है। 30 लाख एपस्टिन फाइलें हैं जिनमें ई-मेल, टेक्स्ट, वीडियो, फोटो आदि शामिल है। अभी केवल हरदीप सिंह पुरी और अनिल अंबानी का नाम ही आया है। अमेरिका ने हरदीप सिंह के नाम को सार्वजनिक कर धमकाया है और इसी डर से चार महीने से अटकी अमेरिका-भारत ट्रे़ड डील को प्रधानमंत्री मोदी ने बिना किसी से सलाह मशविरा किए स्वीकृति देने के लिए ट्रंप को फोन लगा दिया।
Posted in: bhopal, bhopal news, desh, Uncategorized, अन्य, आपकी आवाज, हमारी कलम, दुनिया, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य, व्यापार, स्वास्थ
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india, politics




Leave a Reply