-
दुनिया
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
भारतीय क्रिकेट टीम जिस अंदाज में आज टी20 विश्वकप में सुपर आठ का पहला मैच खेलकर दक्षिण अफ्रीका की टीम से हारी, वह उसके सूरमा खिलाड़ियों का सरेंडर से कम नहीं रहा। टी20 मैचों के इतिहास में भारत की अब तक की यह दूसरी सबसे बड़ी हार रही। पढ़िये रिपोर्ट।
विश्व क्रिकेट में भारतीय टीम टी20 की बेताज बादशाह मानी जाती है मगर उसके सारे मुगालतों को आज विश्व के सबसे क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट मैदान में दक्षिण अफ्रीका ने तार तार कर दिया। उसे 76 रनों की बड़ी हार के लिए मजबूर कर घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफ्रीकी टीम की शुरुआत भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप ने पॉवर प्ले में एक के बाद एक तीन झटके देकर बचाव की मुद्रा में लाकर खड़ा कर दिया था। मगर मध्य क्रम के बल्लेबाजों ने मिलकर पारी को ऐसा संभाला कि सात से 15 ओवरों के बीच करीब साढ़े ग्यारह रनों के औसत से खेल को आगे बढ़ाया और 187 रनों तक अफ्रीकी टीम को पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
अहमदाबाद के क्रिकेट स्टेडियम में पहुंचे करीब एक लाख दर्शकों को इसके बाद भारतीय टीम के सूरमाओं ने निराश किया। पॉवर प्लेट के पहले दो ओवरों में ही एक के बाद एक लगातार तीन झटकों से दर्शक मायूस हो गए। इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम कभी उबर नहीं पाई। शिवम दुबे ने एक छोर संभालकर रखा और दूसरे छोर से विकेट करने का सिलसिला जारी रहा और आवश्यक रन रेट लगातार बढ़ता गया। इसके बाद भी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए शिवम दुबे डटे रहे और आखिरी के क्षणों में दुबे भी नौवे विकेट के रूप में आउट होकर पवेलियन में चले गए। फिर जसप्रीत बुमराह ने बिना खाता खोले मैदान से चले गए और सुपर आठ के पहले ही मैच में दणिक अफ्रीका के हाथों हार मिल गई।
Posted in: bhopal, bhopal news, desh, Uncategorized, अन्य, आपकी आवाज, हमारी कलम, खेल, दुनिया, देश
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india




Leave a Reply