-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
BJP में प्रदेश नेतृत्व परिवर्तन के बाद Yuva-Mahila मोर्चा में बदलाव, मालवा-महाकौशल को कमान मिली
मध्य प्रदेश भाजपा में नेतृ्त्व परिवर्तन के बाद संगठन में बदलाव का सिलसिला तेज हो गया है। महिला मोर्चा और युवा मोर्चा में प्रदेश नेतृत्व ने मालवा और महाकौशल के नेताओं को कमान सौंपते हुए महिला मोर्चा की अध्यक्ष अश्विनी परांजपे राजवाड़े तो युवा मोर्चा की कमान श्याम टेलर के हाथों में दी है। पढ़िये रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश भाजपा के अध्य़क्ष हेमंत खंडेलवाल ने जुलाई में अपने निर्वाचन के अब टीम के गठन की दिशा में तेजी के साथ कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ चुनावों से महिलाओं ने जिस तरह से पार्टी को अपना साथ दिया है, उन्हें साथ लेकर चलने के लिए प्रदेश भाजपा ने अब महिला मोर्चा की कमान एक अधिवक्ता महिला नेता को सौंपी है। महाकौशल की अश्विनी परांजपे राजवाड़े को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। अश्विनी मोर्चा में महामंत्री के रूप में काम कर चुकी हैं। वहीं, चुनावों में दूसरी प्रमुख भूमिका निभाने वाले युवाओं के लिए भी प्रदेश में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नए मुखिया के रूप में श्याम टेलर को जिम्मेदारी दी गई है। श्याम टेलर मालवा के शाजापुर जिले से आते हैं जो मोर्चा में जिला अध्यक्ष के रूप में काम कर चुके हैं।
पार्टी में प्रभारियों की भी नियुक्ति
प्रदेश भाजपा में तीन प्रभारियों की नियुक्तियां भी की गई हैं। प्रकोष्ठ प्रभारी की जिम्मेदारी आशुतोष तिवारी को दी गई है तो मोर्चा प्रभारी मनोरंजन मिश्रा को बनाया गया है। कार्यालय व्यवस्था प्रभारी जितेंद्र लिटोरिया को बनाते हुए जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Posted in: bhopal, bhopal news, desh, Uncategorized, अन्य, आपकी आवाज, हमारी कलम, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india, politics




Leave a Reply