Uma Bharti ने बराबरी पर बड़ा बयानः reservation के अलावा government-administration में सबको बराबरी का स्थान मिले

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की फायरब्रांड महिला नेता उमा भारती ने सत्ता, शासन-प्रशासन में सभी की बराबर की भागीदारी होने की बात कही है। कहा कि यह आरक्षण के अलावा होना चाहिए। इसमें दिखावा नहीं हो, सरकार में इनके मंत्री या प्रशासन में इतने अधिकारी हैं, बल्कि पोर्टफोलियो और पद की वजनदारी के आधार पर दिखना चाहिए चाहिए। निर्णय करने की जिसमें ताकत होगी, उससे बराबरी दिखेगी। देश में धर्मांतरण की गतिविधियों को रोकना चाहिए तो घुसपैठियों पर रोक लगाना होगा। पढ़िये रिपोर्ट।

पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने भोपाल में यह बात पत्रकारों से चर्चा में कही है। उन्होंने कहा कि अब जाति के आधार पर विरोध नहीं होना चाहिए। अगर कोई युवक या युवती अपनी मर्जी से विवाह करना चाहते हैं तो उन्हें स्वीकार करना चाहिए। उनकी शादी के बाद सामाजिक बहिष्कार या ऑनर किलिंग जैसी बातें नहीं होना चाहिए। मर्जी से शादी करने वाले युवक-युवती को स्वीकार करना चाहिए। भारती ने कहा कि दोनों युवक-युवतियों को आदर के साथ स्वीकार करना चाहिए।

पाकिस्तान बड़ा चैलेंज नहीं, चैलेंज देश की आतंरिक समस्या
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमारे देश के लिए बड़ा चैलेंज नहीं रहा है। सबसे बड़ा चैलेंज शासन, प्रशासन और सत्ता की दृष्टि से सबको बराबरी का स्थान देना होगा। जो आरक्षित पद हैं, उनके अलावा भी आरक्षित वर्ग के लोगों को उनके योग्यता पर दिया जाना चाहिए। इसमें किसी प्रकार का दिखावा नहीं होना चाहिए। भारती ने हिंदू राष्ट्र को लेकर कहा कि जब मुस्लिम देश पाकिस्तान होने के बाद बांगलादेश बना तो ईसाई धर्म के अलग-अलग देश क्यों हैं तो फिर हिंदू राष्ट्र अलग-अलग क्यों नहीं हो सकते। अमेरिका के टैरिफ को लेकर उन्होंने कहा कि वह देश ऐसा था जो केवल खेती ही करता था। आज वहां इंजीनियर, डॉक्टर और वैज्ञानिक भारतीय हैं और उनके दम पर ही अमेरिका ताकतवर है। इसलिए भारत को अमेरिका से टैरिफ लेना चाहिए।
किसान ही गौ सेवा बचा पाएगा
भारती ने कहा कि गौसंरक्षण में किसान काफी अच्छी भूमिका निभाएंगे, वही किसान की सेवा कर उसे बचा सकते हैं। हर किसान को गौ पालन करना चाहिए। प्रयागराज में अपने आयोजन की सफलता के बारे में भी भारती ने यह बात कही। शराबबंदी को लेकर उन्होंने कहा कि कई गांवों में लोगों ने बुलाकर शराबबंदी की बात कही और कहा कि लोग अब जागरूक हो चुके हैं।
लव जिहाद धर्म छिपाने पर माना जाता
उमा भारती ने लव जिहाद को लेकर अपनी बात रखी और कहा कि जब कोई मुस्लिम युवक अपना धर्म छिपाकर हिंदू युवती से शादी करता है तो वह लव जिहाद है। मगर जब लड़की को पता हो और वह युवक से शादी करती है तो वह लव जिहाद नहीं हो सकता है। धर्म परिवर्तन देशद्रोह होता है और यह जघन्य अपराध है। देश में जो भी धर्मांतरण की गतिविधियों में शामिल होते हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाना चाहिए। घुसैपठियों को इंदिराजी के समय हमने रोटी खिलाई है और आज हम उन्हें देश में घुसने पर जेल में बंदकर उनके देश में भेजना चाहिए। वहां उन्हें रोटी भेज दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today