इंदौर से स्कूलिंग-पॉलिटेक्निक करने के बाद कनाडा में बसे अमरजीत सिंह बने सांसद

मध्य प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर के अमरजीत सिंह गिल कनाडा में संसद के लिए निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने ब्रिटिश मूल की मौजूदा मंत्री को 1400 वोटों से हराकर जीत हासिल की है। पढ़िये अमरजीत सिंह का मध्य प्रदेश से क्या है संबंध।

कनाडा के आम चुनावों में अमरजीत सिंह गिल निर्वाचित हुए हैं। वे टोरोंटो के ब्रेम्पटन वेस्ट लोकसभा सीट से जीत दर्ज कर संसद में पहुंचे हैं। अमरजीत सिंह कंजर्वेटिव पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे थे और उनके सामने महिला स्वास्थ्य मंत्री केमल थीं जो ब्रिटिश मूल की हैं। 1400 से केमल को हराकर अमतजीत सिंह सांसद बने।
इंदौर से शिक्षा हासिल कर कनाडा में बसे
अमरजीत सिंह का मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से करीबी रिश्ता है। उनकी स्कूली शिक्षा इंदौर के वैष्णव स्कूल में हुई और इसके बाद वैष्णव पॉलिटेक्निक से डिप्लोमा करने के बाद वे कनाडा में चले गए थे। वहीं बसने के बाद उन्होंने आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी से चुनाव लड़ा और जीतकर इंदौर के साथ मध्य प्रदेश व देश का गौरव बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today