-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
वरमाला के बाद दूल्हे को आया हार्ट अटैक, दुल्हन की गोद में त्यागे प्राण
बुंदेलखंड के सागर जिले में एक दूल्हे को वारमाला होने के बाद सात फेरे लेते समय हार्ट अटैक आ गया और उसने मंडप के नीचे ही दुल्हन की गोद में अंतिम सांसद लेते हुए प्राण त्याग दिए। शनिवार को दूल्हे का अंतिम संस्कार किया गया।
सागर जिले के गोपालगंज थाना क्षेत्र के तिली में दो दिन पहले जैसी नगर के हर्षित चौबे की शादी थी औऱ बारात तिली पहुंची थी। वरमाला होने के बाद दूल्हा-दुल्हन सात फेरे की रस्म के बाद रिश्तेदार दूल्हा-दुल्हन के पैर पूज रहे थे। इसी बीच हर्षित को हार्ट अटैक आ गया। वह मंडप के नीचे ही दुल्हन की गोद में लुढ़क गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, उसकी दुल्हन की गोद में ही हालत बिगड़ गई। उसने दुल्हन की गोद में ही अंतिम सांस लेते हुए प्राण त्याग दिए।
बहू के साथ बेटे के आने का इंतजार कर रही थी मां
हर्षित की मौत के बाद उसके परिवारजनों व बारातियों का बुरा हाल हो गया। वे खुशी खुशी बारात लेकर आए थे मगर सबकुछ मातम में बदल गया। हर्षित के ससुराल वाले दुल्हन के परिवार में भी दुखद घटना की वजह से मातम छा गया। वहीं, जैसी नगर में हर्षित चौबे की मां ने बेटे को बहू लाने के लिए घर से बारातियों के साथ विदा किया था लेकिन जब बेटे का शव उनके सामने पहुंचा तो वह बेसुध हो गईं।
गोपालगंज में मेडिकल स्टोर चलाता था हर्षित
हर्षित का परिवार जैसीनगर का है। कुछ समय से वह सागर के परकोटा में निवासरत थे। हर्षित गोपालगंज में मेडिकल स्टोर चलाता था।
Posted in: bhopal, bhopal news, desh, अन्य, देश, धर्म व संस्कृति, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india, police




Leave a Reply