-
दुनिया
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
Buddhist Architecture में डर और साहस का दर्शनः Sanchi University में Scholars के शोधपत्रों के विचार
-
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा चौथा दिन, भाजपा नेताओं के अलावा कांग्रेस नेता भी शामिल
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का रविवार को चौथा दिन रहा जिसमें अब तक भाजपा ही नहीं कांग्रेस के नेताओं ने भी शामिल होकर पदयात्रा में सहभागिता की। ओरछा के रामराजा दरबार तक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यह पदयात्रा 160 किलोमीटर की है जो नौ दिन में पूरी होगी। पढ़िये रिपोर्ट।
सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के लिए बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गुरुवार को निकले हैं जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शामिल होकर उनकी पदयात्रा का समर्थन किया। शास्त्री का कहना है कि उनकी पदयात्रा कोई राजनीतिक नहीं है और वे हिंदू एकता के लिए सभी हिंदुओं में जागरूकता के लिए यह पदयात्रा कर रहे हैं। जाति और ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त करने के लिए वे हिंदुओं को जागरूक कर रहे हैं। देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा में भाजपा के वीडी शर्मा के अलावा मंत्री राकेश शुक्ला, दिलीप अहिरवार, विधायक राजेश शुक्ला, ललिता यादव, अरविंद पटेरिया तो कांग्रेस के जयवर्धन सिंह, नीरज दीक्षित जैसे नेता शामिल हो चुके हैं।
Posted in: bhopal, bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, धर्म व संस्कृति, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india




Leave a Reply