-
दुनिया
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
ऑपरेशन सिंदूर ने बताया आतंकवादियों का छद्म युद्ध, प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा, गोली चलाई जाएगी तो गोले चलाकर देंगे जवाब
-
मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर कामलीला, नेताजी की महिला शिक्षक मित्र संग आशिकी का वीडियो वायरल
-
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा आंबेडकर संविधान जलाना चाहते थे, मनुस्मृति को तो गंगाधर सहस्त्रबुद्धे ने जलाया
-
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वन्य-जीव सप्ताह-2024

एक अक्टूबर से देशभर में सैलानियों के लिए राष्ट्रीय पार्क एकबार फिर खुल गए हैं जिनमें भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है। भोपाल के वन विहार में वन्य जीव सप्ताह शुरू हो गया है जिसमें पहले दिन पक्षी प्रेमियों सुबह पहुंचकर आनंद लिया तो वन्य जीव प्रेमियों और विशेषज्ञ भी वन विहार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। पढ़िये रिपोर्ट।
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वन्य-जीव सप्ताह-2024 के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर, 2024 को पक्षी-दर्शन शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में यूथ हॉस्टल एवं अन्य शैक्षणिक संस्थाओं के कुल 54 प्रतिभागियों ने पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों के दर्शन किये, जिनमें प्रमुख है रेड मुनिया, ग्रे हेरोन, नाईट हेरोन, राबिन, किंगफिशर, ग्रीन बी इंटर टिटहरी, ब्रोंज विंग जकाना लिटिल कॉर्पोरेट, मूरहेन, ब्लेक ड्रोंगो, सिल्वर बिल मुनिया। तितलियों में कॉमन ग्रास यलो, ब्लू टाईगर स्ट्राइपड टाईगर, प्लेन टाईगर लाईम बटरफ्लाई, कॉमन क्रो, ग्रे पेनसी कॉमन ईवनिंग ब्राउन आदि को देखकर प्रतिभागी उत्साहित हो उठे। स्रोत व्यक्ति के रूप में डॉ. सुरेन्द्र तिवारी, डॉ. सुदेश वाघमारे, डॉ. संगीता राजगीर, मो. खालिक एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर संचालक वन विहार श्री मीना अवधेशकुमार शिवकुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक संचालक वन विहार श्री एस.के. सिन्हा द्वारा किया गया। पक्षी अवलोकन शिविर के मुख्य आकर्षक छोटे-छोटे बच्चे रहे, जो प्रतिभागी के रूप में शिविर में सम्मिलित हुए, जिनकी पक्षियों के प्रति अभिरूचि एवं क्रियाकलापों को देखकर उपस्थित पक्षी-प्रेमियों द्वारा उनकी प्रशंसा की गई एवं उत्साहवर्धन किया गया।
अन्य प्रतियोगिता के रूप में 2 अक्टूबर, 2024 को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में प्रातः 10.30 बजे से स्कूली छात्र-छात्राओं में जागरूकता लाने के उद्देश्य से सृजनात्मक कार्यशाला-सह-प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के कुल 65 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इन विद्यार्थियों को विषय-विशेषज्ञ श्री नवीन कुमार, मूर्तिकार क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय एवं श्री संजय सोनकेशरिया द्वारा रंगीन कागज के माध्यम से विभिन्न पक्षी, तितलियों एवं फूलों की आकृतियों बनाना सिखाया गया। इस अवसर पर मूर्तिकार क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय श्री अरविन्द अनुपम द्वारा क्ले-मॉडलिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को बाघ बनाना भी सिखाया गया।
राज्य स्तरीय वन्य-जीव सप्ताह-2024 के अंतर्गत ही वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में सदस्य म.प्र राज्य वन्य-प्राणी बोर्ड श्री नारायण व्यास द्वारा वन्य-जीवों के डाक टिकटों के कवर प्रदर्शित किये गये, जिन्हें कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिभागी छात्र/छात्राओं द्वारा काफी सराहा गया।
3 अक्टूबर 2024 के कार्यक्रम
दिनांक 3 अक्टूबर, 2024 को प्रातः 6 से 8.30 बजे तक पक्षी अवलोकन शिविर का आयोजन किया जायेगा तथा प्रातः 7 बजे से दोपहर एक बजे तक कक्षा 6 से महाविद्यालय तक के विद्यार्थियों के लिये ‘वन विहार’ विषय पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। साथ ही प्रातः 10 से 12 बजे तक कक्षा 5 से 8 तक ‘मध्यप्रदेश के वन्य-जीव’ विषय पर तथा कक्षा 9 से महाविद्यालीयन स्तर के लिये ‘शहरी भू भाग में बाध” विषय पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। इसके अतिरिक्त प्रातः 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक ‘विलुप्त प्राय प्रजातियों के संरक्षण को आर्थिक विकास से ज्यादा प्राथमिकता दी जानी चाहिये’, विषय पर विद्यालयीन वाद-विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की जायेगी।
Posted in: bhopal, bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india
Leave a Reply