BJP में सांसदों के खिलाफ कार्यकर्ताओं की आवाज उठने पर केंद्रीय मंत्री ने चुनौती से जवाब दिया और पूर्व मंत्री को ‘आयातित नेता’ बताया
Sunday, 15 September 2024 7:38 PM adminNo comments
मध्य प्रदेश में भाजपा को जिस ढंग से विधानसभा व लोकसभा में जनता ने बहुमत दिया, अब उस बहुमत से जीतकर सांसदों के खिलाफ पार्टी के भीतर ही विरोध की आवाज उठने लगी है। रीवा में सांसद ने अपनी पार्टी के विधायक के दिवंगत पिता के खिलाफ टिप्पणी करने से जहां विरोध होने लगा है तो वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के संसदीय क्षेत्र छतरपुर में टीकमगढ़ सांसद व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार के खिलाफ जिले के विधायकों ने मोर्चा खोल लिया है। हालांकि केंद्रीय मंत्री ने जवाब दिया है लेकिन विवाद अभी शांत नहीं हुआ है। पढ़िये रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश भाजपा में लोकसभा और विधानसभा के सदस्यों के बीच मतभेदों की स्थितियां निर्मित हो रही हैं। रीवा में जिस तरह पिछले दिनों सांसद जनार्दन मिश्र ने दिवंगत नेता पूर्व विधानसभा अध्य़क्ष श्रीनिवास तिवारी को भ्रष्ट के साथ कुछ अन्य टिप्पणियां की थीं, उससे स्थानीय स्तर के साथ प्रदेशभर में उनके खिलाफ विरोध के स्वर उठे हैं। गौरतलब है कि श्रीनिवास तिवारी के पोते इस समय भाजपा से विधायक हैं। हालांकि अभी विधायक पोते ने अपने दादा के खिलाफ सांसद मिश्र की टिप्पणियों पर मुखर होकर कोई बयान नहीं दिया है, मगर स्थानीय नेताओं ने सांसद की टिप्पणी को अनुचित बताया है। छतरपुर में सांसद-विधायक आमने-सामने दूसरे सांसद केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार हैं जिनके खिलाफ छतरपुर जिले के विधायक आमने-सामने आ गए हैं। पूर्व मंत्री और महाराजपुर के पार्टी विधायक कामाख्या सिंह के पिता मानवेंद्र सिंह ने खुलकर विधानसभा क्षेत्र के विकास के काम में बाधाएं डालने का आरोप लगाया है। वहीं, जिले की एक अन्य विधायक उमा यादव केंद्रीय मंत्री की बैठक में नहीं पहुंची। हालांकि वीरेंद्र कुमार ने दमोह और फिर छतरपुर में मानवेंद्र सिंह के आरोपों पर खुली चुनौती देकर उन्हें चेतावनी दी कि वे आरोपों को सिद्ध करें। वीरेंद्र कुमार ने मानवेंद्र सिंह को आयातित नेता तक कहा और कहा कि उन्होंने अभी दीनदयाल उपाध्याय को नहीं पढ़ा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बांगलादेश के ढाका में आयोजित एशियन आर्चरी चैम्पियनशिप-2025 में भारत के तीरंदाजों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव न - 17/11/2025
भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2025 की प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और मतदाता–हितैषी बनाने के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने यह सुनिश्चित किया है कि Enumeration Phase क - 17/11/2025
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि मध्यप्रदेश की बढ़ती विद्युत आवश्यकताओं को दीर्घकालिक रूप से पूर्ण करने और राज्य में विद्युत उत्पादन क्षमता को सुदृढ़ करने की दिशा में मध्य - 17/11/2025
Leave a Reply