-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
मुख्यमंत्री यादव ने प्याज पर निर्यात शुल्क घटाने के लिए प्रधानमंत्री का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने किसानों के हित में प्याज के निर्यात शुल्क को 40 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय का सीधा लाभ देश एवं प्रदेश के किसानों को मिलेगा।
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में सिंचाई क्षमता बढ़ने से प्याज का उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है। निर्यात शुल्क घटाने से किसानों को उपज का बढ़ा हुआ मूल्य प्राप्त होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं कृषि मंत्री श्री चौहान का इस निर्णय के लिए आभार माना।
खाद्यान्न तेल पर बेसिक ड्यूटी में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के किसानों के हित में लिए गए एक अन्य निर्णय पर आभार मानते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा तिलहन एवं खाद्यान्न तेलों पर बेसिक ड्यूटी बढ़ाने से सभी प्रकार के ऑइल (तेल) की मांग बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सरसों, सूरजमुखी, मूंगफली, सोयाबीन आदि के ऑइल पर बेसिक ड्यूटी को 32 प्रतिशत किया गया है। सोयाबीन के उपार्जन के लिए समर्थन मूल्य 4 हजार 892 किया गया है, जिसका लाभ भी किसानों को प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सभी वर्गों का समान रूप से ध्यान रखकर उनकी बेहतरी और प्रगति के लिए लगतार प्रयास किए जा रहे हैं।
Posted in: bhopal, bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य, व्यापार
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india




Leave a Reply