मध्य प्रदेश के डीजी साहब का तोता, गुमने पर तलाश के लिए इनाम के पर्चे छपे

मध्य प्रदेश पुलिस के स्पेशल डीजी शैलेष सिंह का तोता पिछले दिनों चोरी हो गया। इसे ढूंढने के लिए इनाम के पर्चे छपवाकर बांटे गए। पढ़िये तोते के गुमने के बाद परिवार किस तरह परेशान रहा और उनका तोता कहां मिला।

मध्य प्रदेश के डीजी सुधीर कुमार सक्सेना के बैच के एमपी कैडर के आईपीएस ऑफिसर शैलेष सिंह का पिछले सप्ताह तोता गुम हो गया। तोते के गुम होने के बाद से शैलेष सिंह काफी परेशान थे और उनकी पत्नी व उन्होंने दुखी होकर उसे ढूंढने के लिए उसकी तस्वीर के साथ इनाम के पर्चे छपवाए। उन पर्चों को कुछ स्थान पर बांटा। सोमवार को कोलार रोड पर रहने वाले एक रिटायर्ड एएसआई ने उन्हें सूचना दी कि एक तोता उनके यहां दो दिन से है। उन्होंने वहां जाकर देखा तो वही उनका तोता था और उन्होंने रिटायर्ड पुलिसकर्मी के परिवार को धन्यवाद दिया।
बुढ़ापा उसके साथ काटने का इरादा
शैलेष सिंह ने खबरसबकी डॉट कॉम को बताया कि जब तोता दस दिन का था तो वे उसे एक मित्र के यहां से लाए थे। उसे वे अपने परिवार के सदस्य जैसे ही रखते थे और उसके खानपान का पूरा ख्याल रखते थे। सिंह का कहना है कि उन्हें 14 साल पहले अपने पिता के निधन के समय जितना दुख हुआ था, उतना ही तोते के गुमने पर हुआ था। दो दिन तक वे यह सोचते रहे कि तोते को कोई चोट नहीं पहुंचे। वह जहां भी हो सुरक्षित हो। उसे ढूंढने का प्रयास किया और इनाम घोषित किया। सोमवार को जब तोता मिल गया तो उन्होंने भगवान को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today