-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
एमपी पीसीसी में जीतू पटवारी की बैठक के बैनर से दिग्विजय-कमलनाथ-पचौरी गायब, नाथ कार्यकारिणी भंग
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान जीतू पटवारी के संभालने के बाद प्रभारी महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों की पीसीसी में हुई पहली बैठक में राज्य के दिग्गज नेताओं दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, सुरेश पचौरी सहित अन्य नेता बैनर से ही गायब कर दिए गए। वहीं, बैठक के बाद भंवर जितेंद्र सिंह ने कमलनाथ की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग करने का ऐलान कर दिया। पढ़िये रिपोर्ट।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्षों, जिलों के प्रभारियों की एक बैठक बुलाई गई थी। एआईसीसी से मध्य प्रदेश के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी संभाल रहे भंवर जितेंद्र सिंह ने यहां सुबह पहुंचने के बाद पूर्वान्ह बैठक में शिरकत की। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, सुरेश पचौरी जैसे वरिष्ठ नेताओं को हाईकमान द्वारा तवज्जोह नहीं दिए जाने के संकेत एकबार फिर बैठक में भी दिखाई दिए। बैठकस्थल पीसीसी के सभागार में पीछे एक बैनर लगाया गया था जिसमें इस बार प्रदेश के उपरोक्त किसी भी नेता की तस्वीर दिखाई नहीं दी। बैनर में केवल गांधी परिवार के सोनिया-राहुल-प्रियंका व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा प्रभारी महासचिव, प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के फोटो लगाए गए।
प्रदेश कार्यकारिणी भंग
दिनभर चली बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह ने शाम को मीडिया के सामने बयान दिया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने फैसला किया है कि प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी को भंग कर दिया जाए। मगर आगामी आदेश तक जिलों में काम कर रहे प्रभारी औऱ सह प्रभारियों को काम करते रहने को कहा गया है। यहां उल्लेखनीय है कि कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश कार्यकारिणी को फिलहाल काम करते रहने का बयान दिया था। मगर इसके बाद मंगलवार को भंवर जितेंद्र सिंह के एआईसीसी के फैसले से अवगत कराए जाने के बयान के पीछे यह माना जा रहा है कि हाईकमान जीतू पटवारी को दिग्गज नेताओं के साथ सीधे टकराव की स्थिति पैदा नहीं करने देता चाहता है।




Leave a Reply