सतपुड़ा के जंगल में पूर्व वन मंत्री एमएलए विजय शाह की चिकन पिकनिक पार्टी, चूल्हा जला खाना पका
Thursday, 21 December 2023 12:16 AM adminNo comments
मध्य प्रदेश में नेता और ऊपर से विधायक व मंत्री हो तो वह कानून की परवाह नहीं होती। ऐसा ही कुछ पिछले दिनों चुनाव जीतने के बाद पूर्व वन मंत्री विजय शाह ने कर दिया। जंगल में जहां आग संबंधी किसी भी गतिविधि पर रोक होती है, वहां उन्हें चूल्हा जलवाकर चिकन-दाल-बाटी-भर्ता बनवाया और दोस्तों के साथ जमकर जश्न मनाया। पढ़िये रिपोर्ट।
किसी भी जंगल में आग संबंधी गतिविधियों पर प्रतिबंध होता है लेकिन नेता, विधायक और उसके साथ सत्ताधारी दल में मंत्री रह चुके हैं तो फिर यह सब प्रतिबंध उनके लिए कोई मायने नहीं रखते हैं। इसका अंदाज पिछले दिनों सतपुड़ा के जंगल में भाजपा के एक विधायक और मध्य प्रदेश की निर्वतमान शिवराज सरकार में वन मंत्री रहे विजय शाह की पिकनिक पार्टी से लगाया जा सकता है। वे अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचे थे और वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनकी न केवल जमकर आवभगत की बल्कि उनके लिए जंगल के कानून को ताक पर रखकर चूल्हे में लकड़ियां झोंक दीं। चिकन के साथ दाल-बाटी-भर्ता पकाया और अपने पूर्व मंत्री व उनके दोस्तों को लजीज खाने की पेशकश की।
वायरल वीडियो में शाह की कमेंट्री की आवाज भी पूर्व मंत्री व विधायक विजय शाह व उनके दोस्तों की सतपुड़ा के जंगल में चिकन पार्टी का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें शाह कमेंट्री करते हुए सुनाई दे रहे हैं और वे अपने एक दोस्त को तेहसीन नाम लेकर पुकारते हुए भी सुनाई दे रहे हैं। विजय शाह वनकर्मियों से खाने के बारे में पूछताछ करते हुए सुनाई दे रहे हैं जिसमें कर्मचारी उन्हें बता रहा है कि उसने चिकन पकाया है और भर्ते की भी जानकारी देते हुए वन विभाग के कर्मचारी की आवाज सुनाई दे रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा से भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा से मध्यप्रदेश में पीपीपी - 03/12/2025
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री संजीव कुमार झा ने बताया कि प्रदेश में गणना पत्रकों के डिजिटाइजेशन का कार्य तेज गति से जारी है।अभी तक मध्यप्रदेश में लगभग 5करोड़ 57लाख गणना पत्रकों का ड - 03/12/2025
भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर भोपाल में बुधवार को गैस राहत मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह की उपस्थिति में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में दिवंगत गैस पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई। विभिन्न धर - 03/12/2025
Leave a Reply