-
दुनिया
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
ऑपरेशन सिंदूर ने बताया आतंकवादियों का छद्म युद्ध, प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा, गोली चलाई जाएगी तो गोले चलाकर देंगे जवाब
-
मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर कामलीला, नेताजी की महिला शिक्षक मित्र संग आशिकी का वीडियो वायरल
-
Ex CM दिग्विजय सिंह के खिलाफ छतरपुर में FIR, कांग्रेस नेताओं पर दूसरी पुलिस कार्रवाई

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में मतदान के कुछ घंटे पहले छतरपुर में हुई हिंसा की घटना पर राजनीति तेज हो गई है। घटना के दिन मतदान के दौरान पुलिस ने पहले भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया सहित कई अन्य लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया था और इसके बाद कांग्रेस नेताओं पर लगातार दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। हत्या के प्रयास के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया गया है। पढ़िये रिपोर्ट।
छतरपुर जिले की राजनगर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया और कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर विक्रम सिंह नातीराजा व उनके समर्थकों के बीच मतदान के कुछ घंटे पहले रुपए बांटे जाने के कथित घटनाक्रम के दौरान आमना-सामना हुआ था। इसमें कांग्रेस नेता सलमान की गाड़ियों से कुचल दिए जाने के कारण मौत हो गई थी और इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह ने चेतावनी दी थी कि अगर पुलिस ने एक्शन नहीं लिया तो वे और उनके साथी कानून अपने हाथ में ले लेंगे। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी पटेरिया सहित कई लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया था। इस मामले में मतदान के बाद कांग्रेस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 19 नवंबर को खजुराहो थाने के बाहर टेंट लगाकर रात में धरना दिया था। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, छतरपुर जिले की विधानसभा सीटों के कांग्रेस प्रत्याशी रातभर धरने पर बैठे थे। फिर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा वहां पहुंचे और उन्होंने अरविंद पटेरिया व जिला अध्यक्ष मलखान सिंह से चर्चा की। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी को ज्ञापन सौंपा जिसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नातीराजा व उनके साथियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ। इसके बाद मंगलवार की शाम को दिग्विजय सिंह व कांग्रेस के 60-70 अन्य नेताओं पर बिना अनुमति के थाने के बाहर धरना देने पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला कायम किया।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, crime, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india, police, politics
Leave a Reply